Coronavirus News Variant JN.1 New Symptoms : दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस हाहाकार मचा रहा है। इस बार कोरोना वायरस ने नए वैरिएंट JN.1 के साथ अपने लक्षण भी बदल लिए हैं। पहले अगर किसी व्यक्ति को सर्दी-जुकाम या बुखार होता था तो उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती थी। अब कोरोना वयारस का नया लक्षण सामने आया है, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है। अगर आप टेंशन ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं।
दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 तेजी से अपना पैर पसार रहा है। अगर आपको Anxiety है तो आप कोरोना से संक्रमित हैं। एनजाइटी के तहत ज्यादा तनाव में होना या रात में नींद न आना शामिल है। अगर किसी भी व्यक्ति को रात में नींद नहीं आ रही है या घबराहट है तो उसे तुरंत जाकर कोरोना जांच करानी चाहिए। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अधिक चिंता करना या कम नींद आना भी कोरोना के लक्षण हैं।
यह भी पढ़ें : Coronavirus: देश में जानलेवा बना कोरोना वायरस
सर्दी, जुकाम और बुखार माने जाते थे लक्षण
आपको बता दें कि पहले कोरोना वायरस के लक्षण सर्दी, जुकाम या बुखार माने जाते थे। पहले कोरोना पीड़ितों को गले में खराश, स्वाद न आना या सांस लेने में दिक्कत संबंधित बीमारियां होती थीं। साथ ही पीड़ित को हल्का बुखार भी होता था। हालांकि, आज भी अगर किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जाती है।
500 से ज्यादा केस आए सामने
देश में कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऑफिशियल सोर्स के अनुसार, 3 जनवरी तक नए वैरिएंट के कुल 541 केस दर्ज किए गए हैं। यह वायरस देश के 12 राज्यों में फैला हुआ है। JN.1 का पहला मामला केरल में आया था, जहां इससे पीड़ित दो लोगों की मौत भी हो गई थी।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
37 mins agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
5 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines