कोरोना की फिर से दस्तक, इस देश में अलर्ट, जानें नये वेरिएंट के संकेत-बचाव

कोरोना के मामले एकबार फिर से ब्रिटेन में मिलने लगे हैं। यहां अस्पतालों की रिपोर्ट बता रही हैं कि संक्रमण दर काफी बढ़ गई है। इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह है कि वहां कोरोना का नया वेरिएंट फैल रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

Corona Image

जब भी वायरस की बात आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहले कोरोना वायरस का नाम आता है। जाहिर है लोग इसे भुलाना चाहते हैं लेकिन इसका असर पूरी दुनिया पर ऐसा पड़ा था कि लोगों में आज भी खौफ है। कोविड-19 एक संक्रामक और जानलेवा वायरस था। हालांकि, अब इसके मामलों में कमी देखी गई है लेकिन एक देश हैं, जहां अचानक इसके मामलों में बढ़त देखी गई है। यह देश ब्रिटेन है, जहां कोरोना का नया वेरिएंट लोगों को संक्रमित कर रहा है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर सुजैन वायली बताती हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। यह वेरिएंट तेजी से देश में फैल रहा है। यहां जानिए कोविड-19 के संकेतों और बचाव के उपायों के बारे में।

आंकड़े आए सामने

डॉक्टर वायली के अनुसार, साल 2025 की शुरुआत में ब्रिटेन में कोरोना के केवल 2.2 % लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। अप्रैल के फर्स्ट वीक में यह आंकड़ा बढ़कर 4.5% तक पहुंच गया। अस्पतालों में भर्ती मरीज भी 7% तक अधिक बढ़ चुके हैं। नए कोरोना वेरिएंट के कई कारण हो सकते हैं। रोग-प्रतिरोधक कम होना इसकी एक बड़ी वजह है क्योंकि लोग सर्दियों के मौसम में घर के अंदर रहा करते थे और बाहरी हवा के संपर्क से पूरी तरह दूर थे। इसमें मरीजों की इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ-साथ ठंड भी लगती हैं।

रिसर्च क्या कहती है?

वैज्ञानिकों के अनुसार, वायरस फैल रहा है लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि इस समय लगभग हर देश के पास वैक्सीन है। प्रोफेसर स्टीव ग्रिफिन के मुताबिक, वायरस के प्रति लोगों के बीच जागरूकता और सावधानियां बरतने की आदत भी लोगों के अंदर पहले से काफी बढ़ गई है। बूस्टर डोज का भी खास रोल है, इसलिए जिन लोगों ने इसे नहीं लिया है, तो वे जरूर इसकी बूस्टर डोज लगवा लें। ब्रिटेन में पॉजिटिविटी रेट बढ़ने के पीछे कारण यह है कि वहां टेस्टिंग तेजी से हो रही है और लोगों को हल्के शुरुआती लक्षण महसूस हो रहे हैं।

कोविड-19 के संकेत

  • बुखार या ठंड लगना।
  • सूखी खांसी होना।
  • सांस लेने में परेशानी होना।
  • गले में खराश होना।
  • सिरदर्द, बदन दर्द और मांसपेशियों में दर्द।
  • स्मेल न महसूस करना।

कोविड से बचाव के लिए क्या करें?

  • मास्क जरूर पहनें।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं।
  • हाथों की सफाई रखें। सेनिटाइजर कैरी करें।
  • साफी पानी पिएं।
  • बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

जरूरी बातें

  • अगर कोई सर्दी-खांसी या गले में दर्द महसूस कर रहा है, तो तुरंत खुद को आइसोलेट करें।
  • ऐसे लोग दूसरों के संपर्क में न आए और जांच करवाएं।
  • बच्चे, बूढ़े व गर्भवती महिलाएं इससे जल्दी संक्रमित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ