Corona Variant BA.2.86 Pirola: अगर आप यह सोच रहे हैं कि कोरोना का खतरा खत्म हो गया है, तो आप गलत सोच रहे हैं। बेशक, इन दिनों लोग कोरोना के बारे में सोचना बंद कर चुके हैं। लेकिन समय-समय पर नए तरह से वापसी कर लोगों को डरा ही रहा है। कोविड की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है कि अब इसके नए वेरिएंट एक बार फिर लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है।
BA.2.86 (परोला) एक ऐसा नया स्ट्रेन है जिसने डॉक्टरों में चिंता पैदा कर दी है, इसके फैलने का तरीका अलग है। खासकर वायरस की सतह पर अणु जो इसे अनलॉक करने और हमारी सेल्स में प्रवेश करने के लिए एक कुंजी की तरह काम करता है। जो लोग वैक्सीन ले चुके हैं उन पर असर करता है। शायद स्पाइक में बदलाव का मतलब वायरस के व्यवहार में बदलाव हो सकता है। लेकिन उसका सही डेटा मौजूद नहीं है।
ये भी पढ़ें- Jelly Belly Cancer क्या है? शरीर में दिखने वाले इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, जानिए
डर इस बात का है कि संक्रमण एक बार फिर नई लहर पैदा कर सकती है। कोरोना की शुरुआत सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला प्रश्न यही था कि मास्क किस प्रकार से लगाना चाहिए। अब फिर मास्क को लेकर सवाल उठने लगा है कि क्या मास्क दोबारा से पहनना पड़ सकता है। जबकि कोविड का खतरा काफी हद तक कम हो गया है, लेकिन लोगों को फिर से मास्क लगाने की बात छा रही है।
हालांकि, एक्सपर्ट देख रहे हैं कि कोरोना का यह नया वेरिएंट कितना खतरनाक हो सकता है। अभी जांच के पहले दौर में पता चला है कि बीए.2.86 वैरिएंट उन लोगों को भी बीमार कर सकता है, जिन्होंने वैक्सीन लगवा रखी है। BA.2.86 विश्व स्तर पर फैल गया है। यदि यह व्यापक रूप से फैल गया है, तो ऐसा लगता है कि केवल मुट्ठी भर लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो दिखाता है कि वैक्सीन और पिछले संक्रमणों से मिले प्रतिरक्षा अभी भी हमें गंभीर, जीवन-घातक COVID से बचा रही है।
कोविड वेरिएंट परोला के लक्षण
- खराश और सुखी खांसी
- नाक बंद और बहना
- छींके आना
- सरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
- स्मेल और टेस्ट न आना
बचाव
नए वेरिएंट से खुद को बचाने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें और अगर कुछ ऐसे लक्षण दिखें तो अपनी फैमिली, दोस्तों से दूरी बना कर रखें। मास्क लगाएं और तुरंत डॉक्टर से मिलें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
3 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
17 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
19 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
21 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
22 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines