Corona Cases In India: देश में कोरोना वायरस से 100 से अधिक मौतें, एक्सपर्ट ने दी पैनिक न करने की सलाह

Corona Cases In India: देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 100 के पार हो चुका है। बता दें कि यह सरकारी आंकड़े हैं, जो 1 जनवरी से अबतक का है। वहीं, इस साल 13,604 कोरोना केस दर्ज किए जा चुके हैं।

Covid Cases

Corona Cases In India: कोरोना वायरस का कहर इस समय देश और दुनिया के कई हिस्सों में फैला हुआ है। साल 2025 के जनवरी महीने से भारत में अबतक कोरोना के कुल 13,604 मामले दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में यहां कई राज्यों में सेफ्टी और संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए कोविड प्रोटोकॉल्स और गाइडलाइंस फॉलो की जा रही है। यहां इस समय कोरोना के 4 वेरिएंट फैले हुए हैं, जो ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट्स है। वहीं, मौतों की संख्या भी बढ़कर 108 हो चुकी है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में हुई इतनी मौतें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया है। यहां 1 दिन में 11 नई मौतों की पुष्टि हुई है, जिससे संख्या बढ़कर 108 हो चुकी हैं। मगर इसके बाद भी लोगों को न घबराने की सलाह दी जा रही है। दरअसल, इसके पीछे कारण यह है कि संक्रमण दर के मुकाबले मौतों की संख्या मात्र 1% है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हिंदूस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, देश में अगले कुछ हफ्तों में संक्रमितों की हल्की-फुल्की बढ़त देखने को मिल सकती है। इसलिए, सभी देशवासी कोरोना नियमों का पालन जरूर करें। खासतौर पर ज्यादा संक्रमितों वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को दूसरों से इंफेक्शन न हो। वे बताते हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पर गौर किया जा रहा है।

विज्ञापन

किन्हें ज्यादा खतरा?

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या या मौतों की संख्या उन लोगों की ज्यादा है, जो पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है। गंभीर स्थितियों वाले रोगियों में ही मौतें देखी गई हैं। इसलिए, सिर्फ यह कहना की कोरोना से मौत हुई, यह सही नहीं होगा।

कोरोना वायरस के संकेत

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट है। इनमें संक्रमण फैलाने की क्षमता बहुत अधिक है लेकिन मौत उन लोगों की ज्यादा हो रही है, जो पहले से किसी अन्य रोग से पीड़ित है। इसके संकेत कुछ इस प्रकार है:

विज्ञापन
  • खांसी।
  • जुकाम।
  • गले में खराश।
  • बुखार।
  • मांसपेशियों में दर्द।
  • कुछ मामलों में पेट से जुड़ी समस्याएं।

बचाव के उपाय

  • मास्क पहनें।
  • सैनिटाइजर का यूज करें।
  • साफ-सफाई का ख्याल रखें।
  • संक्रमितों से दूरी बनाएं।
  • सही डाइट का पालन करें।

ये भी पढ़ें- सावधान! मुंह के ये अल्सर बन सकते हैं कैंसर का कारण, जानें डॉक्टर की राय 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ