हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Coriander Water Benefits: डायबिटीज में रामबाण है धनिया पानी, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
Coriander water benefits

Coriander water benefits: धनिये का पानी पीने से सेहत को कई लाभ होते हैं। ज्यादातर घरों में धनिये का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। लगभग हर सब्जी में धनिये के पाउडर का प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पानी पीना भी हमें कई बीमारियों से बचा सकता है। खाली पेट सुबह-सुबह इसका सेवन करें।

हेल्थ एक्सपर्ट कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धनिये के पानी को पीने की सलाह देते हैं। धनिया की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका उपयोग पेट की समस्याओं के लिए भी किया जाता है। धनिया के बीजों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के समेत कई अन्य औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये वजन कम करने में भी मददगार है।

अभी पढ़ें – Heart attack symptoms: हार्ट अटैक से पहले दिखते हैं ये 3 लक्षण, महसूस होते ही तुरंत करें ये काम

विज्ञापन

आइए अब आपको बताते है, धनिये के पानी से होने वाले 5 फायदे…

1. दिल रहता है सेहतमंद

धनिये का पानी दिल के काफी फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए भी धनिये के पानी को पीने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन

2. वजन घटाने में फायदेमंद

धनिये का पानी वजन घटाने में फायदेमंद होता है। इसके सेवन शरीर का एक्सेस फैट कम होता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, साथ ही पाचन भी बेहतर होता है।

3. शरीर को करता है अंदर से साफ

धनिये का पानी शरीर को अंदर साफ करता है। इसके सेवन से शरीर से खराब टॉक्सिन निकल जाते है। यह डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करता है।

विज्ञापन

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

धनिये के पानी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आज के समय में इम्यूनिटी का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। धनिये के पानी को हम शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पी सकते हैं।

अभी पढ़ें – Chronic Back Pain Treatment: बैक पैन को मैनेज करने में मददगार साबित होती है ये टेक्नोलॉजी, पढ़ें जरूरी खबर

विज्ञापन

5. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

धनिये के पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। धनिये की पत्तियों और बीज में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इससे शरीर में मधुमेह की वजह से होने वाली परेशानियां नियंत्रित रहती हैं।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola