Coriander Benefits: धनिया के पत्ते हों या फिर मसाले वाले धनिये का दाने, स्वाद में लाजवाब होते हैं और सेहत को भी दुरुस्त रखते हैं. आयुर्वेद में धनिया (Dhaniya) को खासतौर से बेहद गुणकारी माना जाता है. यह पोषक तत्वों का पावरहाउस भी है. धनिया में विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, पौटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैंग्नीज और मैग्नीशियम के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स और डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. ऐसे में धनिया शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. इसी बारे में बता रहे हैं आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna). आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि धनिया सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. यहां जानिए आचार्य धनिया के क्या-क्या फायदे बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें – ठंडे दूध में मिलाकर पी ली यह चीज तो बवासीर से मिल जाएगा छुटकारा, बाबा रामदेव ने कहा 3 से 7 दिनों में दिखने लगेगा असर
धनिया खाने के क्या फायदे हैं | Dhaniya Ke Kya Fayde Hain
रक्तस्राव में मददगार
धनिया का प्रयोग रक्तस्त्राव की दिक्कतों में किया जा सकता है. जिन महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है उन्हें आचार्य बालकृष्ण सलाह देते हैं कि धनिया की पत्तियों (Coriander Leaves) का रस निकालकर 4 से 5 चम्मच चने के दाने के बराबर कपूर में मिलाकर पी लीजिए. इससे ओवर ब्लीडिंग कम हो जाती है.
वाइट डिस्चार्ज होगा कम
जिन महिलाओं को प्रदर रोग है या वाइट डिस्चार्ज ज्यादा होता है, बदबूदार और गाढ़ा डिस्चार्ज होता है, उनके लिए धनिया फायदेमंद हो सकता है. धनिया की 10 से 15 पत्तियों के रस में थोड़ा कपूर मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पीने पर फायदा मिलता है.
गर्मी को शांत करता है धनिया
शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ने से पाचन संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए धनिया का सेवन किया जा सकता है. यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है.
गोनोरिया जैसे रोग होंगे दूर
गोनोरिया या प्रमेह व धातु रोग दूर करने में धनिया के फायदे (Dhaniya Benefits) नजर आ सकते हैं. धनिया को पीसकर उसका शरबत पिया जा सकता है. इस शरबत से राहत मिलती है.
टॉन्सिल्स में ऐसे लें धनिया
आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि अगर किसी को कंठमाला है यानी टॉन्सिल्स की दिक्कत हो गई है तो वे मेथी-धनिया को पीसकर उसमें गेंहू का आटा मिलाकर लेप तैयार कर सकते हैं. इस लेप को गले पर लगाने से टॉन्सिल कम होने में मदद मिलती है.
गले दर्द में लाभकारी धनिया
जिन लोगों के गले में दर्द रहता है वे 4 से 5 दाने धनिया के ले सकते हैं. धनिया के साथ ही 1-2 काली मिर्च लेकर इसे धीरे-धीरे चबाएं. धनिया और काली मिर्च चबाने से निकलने वाली लार जब गले में जाती है तो इससे गले को आराम मिलता है.
इन दिक्कतों में भी लाभकारी है धनिया
- धनिया के सेवन से सिर का दर्द दूर हो सकता है. एक चम्मच धनिया और एक चम्मच आंवले के पाउडर को रातभर मिट्टी के बर्तन में भिगोकर रखें. इसे अगली सुबह मसलकर पी लें. चाहे तो इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है. इस मिश्रण के सेवन से पेट भी ठीक रहता है और सिर का दर्द भी दूर होता है.
- शरीर से अगर बहुत ज्यादा बदबू आती है या पसीना आता है तो रात के समय 3 ग्राम धनिया पाउडर और 5 ग्राम आंवला को पानी में भिगो दें और अगली सुबह मसलकर पिएं. इसे नियमित रूप से छानकर पीने पर लाभ मिलता है. सर्दियों के मौसम में इसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिलाने पर शरीर ठंड से बचता है.
- एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए धनिया का सेवन किया जा सकता है. इसके लिए आपको एक भाग धनिया और 2 भाग मिश्री लेकर साथ मिलानी है. इसे पाउडर करके रखें और एक चम्मच सुबह-शाम खाने पर एसिडिटी दूर हो जाती है. इससे पेट की जलन दूर होती है, एसिडिटी नहीं होती और खट्टी डकार नहीं आती.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
4 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
5 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
6 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
7 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
11 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines