Cordyceps mushroom control brain tumor and cancer: हिमाचल के मशरूम निदेशालय सोलन ने कॉर्डिसेप्स मशरूम से चाय तैयार की है। बताया जा रहा है कि कॉर्डिसेप्स (कीड़ा जड़ी) मशरूम और लेमन ग्रास का मिश्रण कर यह चाय बनाई गई है। वहीं, दावा किया जा रहा है कि रोज मशरूम की चाय के सेवन से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को नियंत्रण में रखा जा सकेगा। कॉर्डिसेप्स मशरूम की चाय पर लंबे समय तक शोध किया गया, इसमें सामने आया कि करीब 15 मिनट तक चाय को उबालने के बाद इसमें मशरूम के पूरे गुण आ जाएंगे।
चाय ब्रेन ट्यूमर और कैंसर की बीमारी को करेगी नियंत्रित
मशरूम निदेशालय सोलन का मानना है कि यह चाय स्वाद और सेहत से भरपूर है। इसके लिए चाय पत्ती बनाने वाली कंपनियों से करार किया जा रहा है और जल्द ही यह बाजार में उपलब्ध होगी। मशरूम निदेशालय की वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा के ने बताया कि कॉर्डिसेप्स मशरूम चाय गुणों से भरपूर है। रोजाना इसके दो से तीन कप पीना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए कप में एक बार में करीब आधा ग्राम चाय डालनी होगी। मशरूम की चाय को खासतौर पर सुबह खाली पेट पीने से अधिक लाभ होगा साथी ही ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित को भी इस चाय को पीने से आराम मिलेगा।
ये भी पढ़िए: मेरी बेटी मारी, अच्छा हुआ वह भी मरा…मोबाइल स्नैचिंग के वक्त ऑटो से गिरकर मरने वाली लड़की के पिता का दर्द छलका
कैंसर की बीमारी नहीं पनपती
इसके अलावा वैज्ञानिकों ने दावा किया कि कॉर्डिसेप्स मशरूम पीने कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के फायदा मिलेगा। इसमें कीड़ा जड़ी में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते हैं और इसके इथेनॉल एक्सट्रैक्ट में हाई साइटो टॉक्सिक पदार्थ होते हैं जो कैंसर सेल्स को खत्म करने में सहायक होते हैं। इससे कैंसर की बीमारी नहीं पनपती है। इसके साथ ही मुधमेह से ग्रसित रोगियों के लिए भी चाय लाभदायक है। इसमें मौजूद फ्रूटिंग बॉडी और माइसेलिया मधुमेह से ग्रसित रोगियों की किडनी को सुरक्षित करने में मदद करती है। साथ ही दिल के ही भी फायदेमंद होगी।
संबंधित खबरें
बार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
4 mins agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 hr agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
3 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
21 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines