Contraceptive Pills Risks: अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए अक्सर महिलाएं कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स का इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो लंबे टाइम तक इन पिल्स का यूज करती हैं। गर्भनिरोधक गोलियों का लंबे टाइम तक इस्तेमाल करना सेहत के लिए खतरनाक भी होता है।
असल में, Contraceptive Pills प्रेगनेंसी को रोकने में कारगर हैं, लेकिन हार्मोनल तरीके से काम करने के कारण इनको खाने से कई महिलाओं में बहुत समस्याएं आती हैं। इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के पिल्स का यूज न करें। आइए जान लेते हैं क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स…
कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के साइड इफेक्ट्स
हार्ट डिजीज
कई स्टडी में बताया गया है कि कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स दिल की सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इनसे दिल की कई बीमारियां होने का डर रहता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो कई बार गंभीर साबित हो सकता है।
ब्लड क्लॉटिंग
लगातार कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स खून में क्लॉट बना सकती है। इन दवाओं में मिलने वाला एस्ट्रोजन ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ सकता है। अगर महिलाएं लंबे टाइम तक इसका यूज करती हैं, तो काफी परेशानियां आती हैं।
पीरियड्स में समस्या और मोटापा
कई महिलाओं में इसके इस्तेमाल से वेट और मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। कुछ मामलों में पीरियड्स में भी समस्याएं आती हैं। इसके कारण ज्यादा ब्लीडिंग होती है। पीरियड्स आने के समय में बदलाव भी हो सकता है।
कैंसर का खतरा
बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से यूटेरस, ब्रेस्ट और लिवर कैंसर का जोखिम ज्यादा बढ़ता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवा नहीं खानी चाहिए।
मेंटल समस्याएं
बर्थ कंट्रोल पिल्स फिजिकल ही नहीं मेंटल प्रॉब्लम्स भी कर सकती हैं। इनके कारण कई महिलाओं में मूड स्विंग की समस्या देखने को मिलती है, जो लंबे टाइम तक रहने से अलग-अलग समस्याएं करती हैं।
किन महिलाओं के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स ज्यादा खतरनाक
1. प्रेगनेंसी में कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स कभी न खाएं।
2. 40 की उम्र के बाद पिल्स खाने से बचें।
3. शराब, सिगरेट पीने वाली महिलाओं को ज्यादा खतरा होता है।
4. मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को भी खतरा रहता है।
ये भी पढ़ें- हंसते रहना भी बीमारी, शुरुआती संकेत न करें इग्नोर, अभिनेत्री अनुष्का भी इससे पीड़ित
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
14 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
19 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
21 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
22 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines