Eyesight Soluation: आज कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने ऊपर विशेष ध्यान नहीं दे पाते है और इसका सीधा इफेक्ट हमारी बॉडी पर पड़ता है। सबसे ज्यादा प्रभाव हमारी आंखों के ऊपर पड़ता है, क्योंकि आज की टेक्निकल लाइफ में आंखों के द्वारा ही कम्प्यूटर, लेपटॉप, मोबाइल आदि पर काम करना पड़ता है जिसका हमारी आंखों के ऊपर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। आज हम बात करेंगे उन हरी सब्जियों के बारें में जिनके माध्यम से हम‌ अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते है। आइए जानते है।

विज्ञापन

आंखों कि रोशनी में सुधार लाने वाले खाद्य आहार में सब्जियों का नाम सबसे ऊपर आता है। इनसे आंखों की रोशनी सही रहती है। हरी सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सांथिन नाम के कंपाउड पाए जाते है। इसके अलावा हरी सब्जियों में विटामिन A, विटामिन C, सहित कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

विज्ञापन

पालक के फायदें

पालक आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पालक के पानी में ल्यूटिन और जेक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते है। साथ ही इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है।

ब्रोकोली के लाभ

ब्रोकोली से आंखों को काफी लाभ मिलता है। ब्रोकोली में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो आँखों के रेटिना ऑक्सीकरण संबंधित सभी परेशानियों को दूर रखती है।

विज्ञापन

बथुआ साग के फायदें

बथुआ एक बहुत ही नार्मल सब्जी है, जो आसानी से कहीं भी मिल जाती है। बथुआ में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही इसको खाने से आंखों से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ