हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Garlic Benefits: रोजाना सेवन करें गर्म पानी के साथ लहसुन, सेहत को मिलेंगे चौंका देने वाले फायदे

विज्ञापन
Garlic Benefits

Garlic Benefits: लहसुन को आयुर्वेद में एक जड़ी-बूटी माना गया है। इसको घरों में एक मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म पानी के साथ लहसुन के सेवन से आपके शरीर को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। इसलिए आज हम आपको गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने के लाभ बताने जा रहे हैं। इसके सेवन से आपका बल्ड प्रेशर कंट्रोंल में बना रहता है। इसके साथ ही इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपको दिल से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव मिलता है, तो चलिए जानते हैं गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने के फायदे-

अभी पढ़ें – Egg for Weight Loss: केवल 10 दिनों में पेट की चर्बी को छूमंतर कर देंगा अंडा, बस ऐसे करें डाइट में शामिल

Diabetes को कंट्रोल करे

डायबिटीज एक जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। कई बार ये जेनेटिक भी होती है। इसके लिए आप गर्म पानी के साथ दो लहसुन का सेवन करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। ये एंटी डायबेटिक गुणों से भरपूर होता हैं जिससे आपके शरीर को डायबिटीज के कारण होने वाले जोखिम से सुरक्षा प्रदान होती है।

विज्ञापन

दिल का ख्याल रखे

अगर आप गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे आपका दिल सेहतमंद बना रहता है। इसमें कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मौजूद होती है। कच्चा लहसुन खाने से आप दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार नहीं होते हैं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है।

सर्दी-जुकाम में आराम दिलाए

लहसुन एंटीबायोटिक और एंटी फंगल जैसे गुणों से भरपूर होता है। लहसुन के सेवन से आपका शरीर कई बैक्टीरियल इंफेक्शन की चपेट में आने से बचा रहता है। साथ ही इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो सर्दी-जुकाम (Cough And Cold) से बच सकते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Thyroid Control: ये 5 चीजें थायराइड कंट्रोल करने में होती हैं मददगार, दवा खाने की नहीं पड़ती जरूरत

Blood pressure को कंट्रोल करे

लहसुन मेें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे आपके खून को नेचुरल तरीके से पतला करने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन को गर्म पानी के साथ सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है।

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

बॉडी में फैट एक फैट ब्लड वैसल्स में होता है जिसको कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से वेसल्स में ब्लड रुकने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आप गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में बना रहता है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola