पॉटी को ध्यान से देखने पर कैसे पता चलेगा कोलोरेक्टल कैंसर है या नहीं? ये 4 शुरुआती लक्षण दिखने पर बिल्कुल भी ना करें इग्नोर

Badi Aant Ka Cancer: यह बड़ी आंत या मलाशय के अंदरूनी स्तर पर होने वाली एक बीमारी है. इसलिए इसका पता अपनी पॉटी से लगाया जा सकता है और पहचान करने पर सही वक्त इसका इलाज करना भी जरूरी है वरना जान जाने का जोखिम बढ़ सकता है. 

colon cancer constipation

मल या शौच की आदतों में कोई भी बदलाव दिखे तो डॉक्टर के पास जाएं- Image Credit- News24 Graphics

Potty Mein Cancer Kaise Hota Hai: आजकल कैंसर होना बहुत ही आम हो गया है और पता नहीं कब और कैसे यह बीमारी शरीर के किसी भी अंग में हो जाती है जैसे- कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer). इस बीमारी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, क्योंकि शुरुआती दिनों मे लोग इसके लक्षण को नजरअंदाज करते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि लापरवाही करने पर ये बीमारी जानलेवा हो सकती है. बता दें कोलोरेक्टल कैंसर बड़ी आंत (colon) या मलाशय (rectum) की अंदरूनी हिस्से पर होता है. इसलिए इस कैंसर के होने का अंदाजा पॉटी से लगाया जा सकता है. रिसर्च में पाया गया कि कोलीबेक्टिन, इ कोली से प्रोड्यूस हुआ टॉक्सिन और अन्य बैक्टीरिया DNA को डैमेज कर सकते हैं. इसलिए इस बीमारी को वक्त पर पहचानना बहुत ही जरूरी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर होने पर पॉटी में क्या बदलाव होते हैं |  Colon Cancer Potty Symptoms

पहले समझते हैं कि कोलोरेक्टल कैंसर क्या होता है. रिसर्च के मुताबिक कोलन से शुरू हुए कैंसर को कोलन कैंसर और मलाशय में हुए कैंसर को रेक्टल कैंसर कहा जाता है. इन दोनों में से किसी में भी हुए कैंसर को कोलोरेक्टल कैंसर कहा जाता है. इसलिए आपको लक्षण अलग-अलग नजर आ सकते हैं, लेकिन कैंसर होने पर पॉटी कई तरह के बदलाव होते हैं.

  • पॉटी के रंग पर असर- इस बीमारी के शुरुआती दौर में पॉटी का रंग (Potty Color Change) बदलने लगता है और काला, टार या बहुत गहरा होता चला जाता है. ऐसा कई बार खाने की वजह से भी होता है, लेकिन रोजाना होना गंभीर हो सकता है.
  • मल में खून आना- पॉटी में खून (Cause of Bloody Stool) कई बार गर्म खाने की वजह से हो सकता है, लेकिन अगर खून लगातार आ रहा है और सामान्य दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है.
  • कब्ज रहना- इस बीमारी में अक्सर कब्ज (Cancer Constipation Symptoms) रहता है. हालांकि, यह इसका शुरुआती लक्षण भी हो सकता है, लेकिन लगातार कब्ज रहने पर आंत पर जोर पड़ता है और कई बार आंत फटने का भी खतरा बढ़ जाता है.
  • पेट साफ ना होना- मल त्यागने या पॉटी करने के बाद भी अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका पेट पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है तो इसे नजरअंदाज ना करें. हालांकि, कई बार गैस बनने की वजह से यह लक्षण नजर आ सकता है. 

ध्यान रखें ये बात 

  • पॉटी में बदलाव कई तरह से हो सकते हैं. इसके मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आपको कैंसर है. इसके लिए आपको डॉक्टर को दिखाना होगा, क्योंकि लगातार ये लक्षण दिखना हेल्थ के लिए ठीक नहीं हैं.
  • कोलोरेक्टल (आंतों का) कैंसर शुरुआती चरणों में कोई लक्षण नहीं दिखता, लेकिन इन लक्षणों को नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी खराब होने पर दिखाई देते हैं ये 4 शारीरिक बदलाव, शुरुआती लक्षणों की जल्दी करें पहचान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ