Badi Aant Ka Cancer: बड़ी आंत के कैंसर को कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer) या कोलन कैंसर कहते हैं. युवाओं में इस कैंसर के खतरे देखे जाने लगे हैं. नेचर में छपी हालिया स्टडी के अनुसार, आंत के कैंसर के 5 में से 1 मामले में मरीज की उम्र 54 वर्ष से कम देखी गई है. युवाओं में आंतों के कैंसर होने के आंकड़ों में 2 दशक पहले और अब के आंकड़ों में 11 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है. रिसर्च में पाया गया कि कोलीबेक्टिन, इ कोली से प्रोड्यूस हुआ टॉक्सिन और अन्य बैक्टीरिया DNA को डैमेज कर सकते हैं. ऐसे में कोलिबेक्टिन और आंतों के कैंसर (Colon Cancer) के बीच संबंध हो सकता है. रिसर्च में पाया गया कि 10 साल की उम्र से पहले बच्चा कोलिबेक्टीन के संपर्क में आ सकता है और 20 से 30 साल का होने तक यह कैंसर की डेवलपमेंट में बदल सकता है.
आंतों के कैंसर के लक्षण (Colon Cancer Symptoms)
आंतों का कैंसर धीरे-धीरे पनपता है. इसके शुरुआती लक्षण पहचानने में दिक्कत हो सकती है. लेकिन, जो लक्षण नजर आते हैं वो कुछ इस तरह के हो सकते हैं-
- पेट में दर्द
- फूला हुआ पेट
- मलत्याग करते हुए मल में खून नजर आना
- दस्त लग जाना या फिर लंबे समय तक कब्ज रहना
- ऐसा महसूस करना जैसे आंतों में मल अटका हुआ है
- हर समय कमजोरी महसूस करना, शरीर में थकान रहना
- अचानक से वजन कम होना शुरू हो जाना
यह भी पढ़ें – क्या काजू फैटी लिवर के लिए अच्छा है? लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन ने बताया क्या Fatty Liver में ड्राई फ्रूट खाना चाहिए
आंतों का कैंसर क्यों होता है
- आंतों के कैंसर होने की पहली वजन खानपान का सही ना होना है. प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन और हेल्दी डाइट ना लेने पर आंतों का कैंसर हो सकता है.
- परिवार में किसी को आंतों का कैंसर रहा हो तो व्यक्ति को यह कैंसर हो सकता है.
- आंतों की अंदरूनी लाइनिंग या रेक्टम की अंदरूनी लाइनिंग पर पॉलिप्स की ग्रोथ होने पर आंत के कैंसर का रिस्क ज्यादा होता है.
- जरूरत से ज्यादा वजन होने पर आंत के कैंसर का खतरा रहता है.
- धुम्रपान कोलोन कैंसर के रिस्क को बढ़ा सकता है.
- एल्कोहल के सेवन से इस कैंसर के होने की संभावना रहती है.
खाने की किन चीजों से हो सकता है आंतों का कैंसर
वेस्टर्न डाइट जिसमें रेड और प्रोसेस्ड मीट ज्यादा होता है, एडेड शुगर होती है या रिफाइंड ग्रेन्स ज्यादा होते हैं, आंतों के कैंसर की वजह (Colon Cancer Causes) बन सकती है. इस डाइट में फल और सब्जियां कम होते हैं जिससे शरीर को फाइबर की मात्रा कम मिलती है.
आंतों के कैंसर में क्या होता है
बड़ी आंत में कैंसर होने पर कैंसर की सेल्स हेल्दी सेल्स को खत्म करने लगती हैं और आंतों के अंदर मस्से या मास की गांठें पनपने लगती हैं. ये कैंसर वाले टिशूज आस-पास के अंगों तक भी फैलने लगते हैं. आंत का कैंसर होने पर मलत्याग करने में दिक्कत होने लगती है, खून निकलता है, रेक्टम में दर्द रहने लगता है और पेट में दर्द होता है. कोलन कैंसर का पता लगते ही इलाज शुरु कर देना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – किस कमी से आपको हर समय ठंड लगती है? एक्सपर्ट ने बताया शरीर में अधिक ठंड लगने के क्या कारण हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
8 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
9 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
10 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
13 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
14 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
16 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
16 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines