Colon Cancer Hidden Symptoms: इन दिनों कोलन कैंसर बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, जिसे बड़ी आंत का कैंसर भी कहा जाता है. पहले यह बीमारी 50 साल से ऊपर के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब हर उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं. इसको लेकर हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर अन्नू का कहना है कि ज्यादातर लोग इसे पेट खराब होने की समस्या को लेकर नजरअंदाज कर देते हैं. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज काफी हद तक किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या फैटी लिवर की बीमारी लाइफटाइम इफेक्ट करती है? एक्सपर्ट ने समझाया
कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? | Colon Cancer Hidden Symptoms
पॉटी की आदतों में बदलाव होना
अगर कई दिनों या हफ्तों तक कब्ज या बार-बार दस्त लगने जैसे आदत में लगातार बदलाव हो रहा है तो इसे हल्के में न लें. यह कोलन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है.
पॉटी में खून आना
पॉटी में लाल या गहरे रंग का खून दिखाई देना एक गंभीर लक्षण हो सकता है. कई बार लोग इसे बवासीर समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन लगातार ऐसा होना डॉक्टर से बात करके टेस्ट कराना चाहिए.
पेट में लगातार दर्द या ऐंठन होना
अगर पेट में बार-बार दर्द, गैस, सूजन या ऐंठन महसूस हो और यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो इसकी जांच कराना जरूरी है. यह बड़ी आंत में किसी रुकावट का संकेत हो सकता है, जिसकी वजह से पेट में दर्द हो रहा है.
बिना वजह वजन कम होना
अगर आपकी डाइट या एक्सरसाइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिर भी तेजी से वजन कम हो रहा है तो यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी, जैसे कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है. आपको कोई भी बदलाव शरीर में नजर आएं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.
थकान महसूस होना
कई बार बिना काम किए थकान महसूस होती है, जिसकी वजह से परेशानी होती है. हालांकि, लोग इसे नॉर्मल समझते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है क्योंकि कोलन कैंसर में शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. इससे कमजोरी या थकान महसूस होती है.
पेट साफ न लगना
पॉटी करने के बाद भी पेट साफ हो गया है ऐसा महसूस न होना भी कोलन कैंसर का संकेत है. अगर बार-बार ऐसा महसूस हो कि मल पूरी तरह बाहर नहीं निकला या बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस हो तो यह भी बड़ी आंत से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.
आहार में करें बदलाव
अपने आहार में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें और साबुत अनाज, दालें और फलों को खाएं. साथ ही, रेड और प्रोसेस्ड मीट खाना कम कर दें, क्योंकि इससे कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है. बाकी अपना वजन कंट्रोल रखें और रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- क्या फैटी लिवर की बीमारी लाइफटाइम इफेक्ट करती है? एक्सपर्ट ने समझाया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
4 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
5 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
6 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
7 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
10 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
12 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
14 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
15 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines