Colon Cancer Signs: कोलन कैंसर, जिसे कॉलन कैंसर या कोलोरेक्टल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार का कैंसर है जो बड़ी आंत और मलाशय में पनपता है। यह कैंसर आम तौर पर वृद्ध लोगों की बीमारी मानी जाती थी, लेकिन हाल ही में कुछ वर्षों के अंदर-अंदर युवाओं में इसके मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में कैंसर होने का जोखिम समेत, कई लोगों में कैंसर के अलग-अलग प्रकार भी पाए गए हैं। जानिए रिसर्च के बारे में सब कुछ।
कहां हुई है यह रिसर्च?
यह रिसर्च ताइवान के चांग गंग मेमोरियल अस्पताल के शोधकर्ताओं द्वारा की गई थी। इस अध्ययन में पाया गया कि युवा कोलन कैंसर के मरीजों में वृद्धों की तुलना में ज्यादा घातक लक्षण पाए गए हैं। वहीं, अगर 50 साल से कम उम्र के लोग यदि इन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, तो उन्हें भी कैंसर से निदान में अत्यधिक समय भी लग सकता है। वहीं, कैंसर सेल्स भी ज्यादा घातक हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें
युवाओं में कोलन कैंसर के लक्षण
कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत में पनपने वाले कैंसर के मामलों में कोलन कैंसर 3.2% तक बढ़त देखी गई है, वहीं, रेक्टम यानी मलाशय कैंसर के 3.3% तक की बढ़त देखी गई है। युवाओं में शुरुआती संकेत ज्यादा आक्रामक होते हैं, जिनमें- मलाशय से ब्लीडिंग, मल त्याग की आदतों में बदलाव और पेट में दर्द होना शामिल हैं। अक्सर मरीज अपने इन संकेतों को गंभीर न मानकर सामान्य मानते हैं।
फोटो क्रेडिट-meta ai
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
द इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, नगरभावी के फोर्टिस अस्पताल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सलाहकार डॉ. भरत जी ने कोलन कैंसर के सबसे अहम और चिंताजनक लक्षण मलाशय में ब्लीडिंग होने का बताया है। हालांकि, यह संकेत हमेशा कैंसरा का हो, यह संभव नहीं है क्योंकि बवासीर, एनल फिशर और बोवेल सिंड्रोम में भी ऐसा हो सकता है।
कोलन कैंसर के सबसे सामान्य संकेत
- मलाशय में लगातार खून आना।
- मल में खून आना।
- मल त्याग की आदतों में बदलाव।
- पतले मल की शिकायत होना।
- पेट में दर्द, ऐंठन और बेचैनी समेत शारीरिक कमजोरी और थकान होना।
कोलन कैंसर से बचाव
- वेट मेंटेन करें।
- धूम्रपान से दूरी बनाएं।
- हेल्दी आहार खाएं।
- व्यायाम करें।
- अधिक शराब और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचें।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
4 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
5 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
6 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
9 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
13 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines