International Coffee Day: कॉफी एक कॉमन ड्रिंक है जो हर कोई पीना पसंद करता है. वैसे तो कॉफी हेल्दी होती है मगर कभी-कभी इस ड्रिंक को बहुत ज्यादा पी लेने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है. जैसे कि किडनी, यह अंग हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है. अगर इसका ख्याल न रखा जाए तो तरह-तरह की बीमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. क्या आप जानते हैं किडनी में पथरी होने की एक वजह कॉफी भी है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर विशाखा शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल कोच हैं. उन्होंने अपने एक वीडियो में किडनी स्टोन के कारणों के बारे में बताया है, जिनमें से एक कॉफी भी है. वे कहती हैं कि बहुत ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी जैसी ड्रिंक्स को पीने से किडनी में स्टोन बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें-सीने में दर्द ही नहीं बल्कि ये 5 लक्षण भी बन सकते हैं हार्ट अटैक की वजह, वक्त रहते पहचानें इस तरह
क्या सच में कॉफी से पथरी होती है?
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक भी कॉफी और गुर्दे की पथरी के बीच संबंध पाया गया है. अध्ययन बताते हैं कि कॉफी में कैफीन होता है जिससे डिहाइड्रेशन बढ़ती है. ये समस्या पानी की कमी पैदा करता है जो पथरी बनाने में सहायक होती है. साल 2021 में नेशनल किडनी फाउंडेशन द्वारा की गई स्टडी में भी कॉफी से किडनी स्टोन होने की बात बताई गई है.
किडनी स्टोन के अन्य कारण। Causes of Kidney Stone
नमक-चीनी- बहुत ज्यादा मात्रा में नमक और चीनी का सेवन करने से भी किडनी स्टोन होने की संभावना बढ़ती है.
कैल्शियम इनटेक- अगर हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाए तो उससे भी किडनी में स्टोन्स हो सकते हैं.
पानी की कमी- कम पानी पीने से भी किडनी स्टोन होते हैं. इससे शरीर में फिल्ट्रेशन का काम भी प्रभावित होता है और टॉक्सिन्स का बिल्डअप हो जाता है.
प्रोटीन का सेवन- प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स का भी अनियंत्रित तरीके से सेवन किडनी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इससे भी पथरी हो सकती है.
किडनी स्टोन के संकेत। Kidney Stone Symptoms
- पेट के निचले हिस्से में दर्द होना.
- पीठ में तेज दर्द होना.
- पेशाब में खून आना.
- बार-बार पेशाब आना और पेशाब करते समय जलन होना.
- जी मिचलाना और उल्टी आना.
क्या है कॉफी पीने का सही तरीका?
कॉफी पीने का सही समय सुबह का होता है. अगर आप खाली पेट कॉफी पी रहे हैं तो उससे पहले 1 गिलास पानी जरूर पिएं क्योंकि कभी-कभी गैस बनने की समस्या हो सकती है. वहीं, दूध की कॉफी पीने से बेहतर ब्लैक कॉफी पीना होता है.
ये भी पढ़ें-शरीर में खून बढ़ाएंगी आयरन से भरपूर ये 7 चीजें, डॉक्टर ने कहा दवाई खाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
4 mins agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
15 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
20 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines