Cow vs Cockroach Milk: दूध को सुपरफूड माना जाता है। इसे रोजाना पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। भारत में गाय के दूध को बड़ा ही गुणकारी माना जाता है। यह खाद्द पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डॉक्टर, हेल्थ एक्सपर्ट से लेकर बड़े-बुजुर्ग भी गाय का दूध पीने की सलाह देते हैं क्योंकि यह न्यूट्रिएंट्स का भंडार होता है। क्या हो अगर हम आपको बताएं कि गाय नहीं, इस जीव का दूध गाय से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जीव कॉकरोच है। शायद इसका नाम सुनकर आप भी चौंक गए होंगे क्योंकि यह तो एक ऐसा जीव है, जिसे शायद हम सभी नफरत करते हैं। अगर घर में यह कहीं दिख जाए, तो वह इलाका दूषित हो जाता है, तो इसका दूध कैसे फायदेमंद हो सकता है? वैज्ञानिकों ने पाया है कि कॉकरोच का दूध, खास तौर पर डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा प्रजाति का, गाय के दूध से तीन गुना ज्यादा पौष्टिक होता है। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
क्या कहती है स्टडी?
जर्नल ऑफ इंटरनेशनल यूनियन ऑफ क्रिस्टलोग्राफी में प्रकाशित 2016 के एक अध्ययन में दूध जैसे तरल पदार्थों का विश्लेषण किया गया था, जो कि मादा पैसिफिक बीटल कॉकरोच द्वारा अपने बच्चों को खिलाने के लिए उत्पादित किया जाता है। रिसर्च में पाया गया कि जब कॉकरोचों के बच्चों को यह लिक्विड पदार्थ पिलाया गया तो उनके पेट के अंदर यह क्रिस्टलाइज हो गया था। सिर्फ गाय ही नहीं, साइंटिस्टों ने इसके दूध को भैंस के दूध से भी पौष्टिक माना है। द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च के बाद भी कॉकरोच का दूध अभी तक इंसानों के लिए उपलब्ध नहीं है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसका उत्पादन आसान नहीं है।
कॉकरोच के दूध में मौजूद हैं ये गुण
- कॉकरोच के दूध में 1 टन के बराबर प्रोटीन होता है।
- इसके दूध में अमीनो एसिड्स होते हैं।
- कॉकरोच के दूध में हेल्दी शुगर कॉम्पोनेंट्स भी होते हैं।
- कॉकरोच के दूध में सेल्स ग्रोथ एंड रिपेयरिंग के भी गुण पाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
12 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
13 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
15 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines