---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Cow vs Cockroach Milk: गाय के दूध से ज्यादा ताकतवर है ये मिल्क, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

Cow vs Cockroach Milk: गाय के दूध की अहमियत भारत में बहुत अधिक है। इस दूध को अन्य पशुओं के दूध से ज्यादा बेनेफिशियल माना जाता है। एक नई रिसर्च बताती है कि डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा प्रजाति से प्राप्त कॉकरोच का दूध गाय के दूध से तीन गुना अधिक पौष्टिक है।

---विज्ञापन---

Cow vs Cockroach Milk: दूध को सुपरफूड माना जाता है। इसे रोजाना पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। भारत में गाय के दूध को बड़ा ही गुणकारी माना जाता है। यह खाद्द पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डॉक्टर, हेल्थ एक्सपर्ट से लेकर बड़े-बुजुर्ग भी गाय का दूध पीने की सलाह देते हैं क्योंकि यह न्यूट्रिएंट्स का भंडार होता है। क्या हो अगर हम आपको बताएं कि गाय नहीं, इस जीव का दूध गाय से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जीव कॉकरोच है। शायद इसका नाम सुनकर आप भी चौंक गए होंगे क्योंकि यह तो एक ऐसा जीव है, जिसे शायद हम सभी नफरत करते हैं। अगर घर में यह कहीं दिख जाए, तो वह इलाका दूषित हो जाता है, तो इसका दूध कैसे फायदेमंद हो सकता है? वैज्ञानिकों ने पाया है कि कॉकरोच का दूध, खास तौर पर डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा प्रजाति का, गाय के दूध से तीन गुना ज्यादा पौष्टिक होता है। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

---विज्ञापन---

क्या कहती है स्टडी?

जर्नल ऑफ इंटरनेशनल यूनियन ऑफ क्रिस्टलोग्राफी में प्रकाशित 2016 के एक अध्ययन में दूध जैसे तरल पदार्थों का विश्लेषण किया गया था, जो कि मादा पैसिफिक बीटल कॉकरोच द्वारा अपने बच्चों को खिलाने के लिए उत्पादित किया जाता है। रिसर्च में पाया गया कि जब कॉकरोचों के बच्चों को यह लिक्विड पदार्थ पिलाया गया तो उनके पेट के अंदर यह क्रिस्टलाइज हो गया था। सिर्फ गाय ही नहीं, साइंटिस्टों ने इसके दूध को भैंस के दूध से भी पौष्टिक माना है। द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च के बाद भी कॉकरोच का दूध अभी तक इंसानों के लिए उपलब्ध नहीं है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसका उत्पादन आसान नहीं है।

cockroach milk benefits

---विज्ञापन---

कॉकरोच के दूध में मौजूद हैं ये गुण

  • कॉकरोच के दूध में 1 टन के बराबर प्रोटीन होता है।
  • इसके दूध में अमीनो एसिड्स होते हैं।
  • कॉकरोच के दूध में हेल्दी शुगर कॉम्पोनेंट्स भी होते हैं।
  • कॉकरोच के दूध में सेल्स ग्रोथ एंड रिपेयरिंग के भी गुण पाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2025 07:42 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola