Clove Benefits In Winter Diet: लौंग एक मददगार आयुर्वेदिक मेडिसिन मानी जाती है। सर्दियों में इसका ज्यादा इस्तेमाल होता है। आप इसका यूज चाय, लौंग का पानी गरारे और पीने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इसे खाने में मसाले समेत कई तरह से चीजों के लिए यूज करते हैं। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और विटामिन जैसे कई पोषण पाए जाते हैं। यह खाने में टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ कई हेल्थ की परेशानियों से बचाव करता है।
सर्दियों में लौंग के फायदे
सर्दी और जुकाम
सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर होने पर आप कई तरह के इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं, जिससे सर्दी और जुकाम की परेशानी होती है। ऐसे में लौंग की चाय का सेवन करने से कफ को दूर कर सकते हैं और गले के दर्द में भी आराम मिलता है।
बॉडी टेंपरेचर करता है मेंटेन
सर्दियों में गर्म कपड़ों की मदद से हम अपने शरीर को गर्म रखते हैं, लेकिन अंदर से गर्माहट देने के लिए जरूरी है लौंग का सेवन कर सकते हैं। आप इसे मुंह में रखकर इसका रस ले सकते हैं, इससे आपका तापमान सामान्य करने में मदद मिलती है।
सर्दियों में लौंग की चाय के फायदे, देखें ये Video-
खांसी में राहत
सर्दियों में अक्सर खांसी की समस्या हो जाती है। खांसी में आराम पाने के लिए लौंग की चाय पिएं। क्योंकि लौंग में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये कफ को जमने से रोकता है और बाहर करता है।
डाइजेशन सही रहता है
लौंग का सेवन करने से पेट से जुड़ी हर परेशानी में राहत मिलती है। ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या को दूर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Diabetes ही नहीं कई रोगों का इलाज है अरबी का पत्ता!
वजन कम करने में कारगर
अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं, वो भी अक्सर सर्दियों के मौसम में वजन बढ़ने लगता है। क्योंकि हम कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं। इसलिए लौंग का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। सुबह रोज लौंग का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें एंटी कोलेस्टेरिक एंटी लिपिड प्रॉपर्टी वजन कम करती हैं।
लौंग के पानी के अद्भुत फायदे जानने के लिए देखें ये Video-
हेल्दी स्किन
रोजाना लौंग की चाय का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लौंग में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर करने में मदद करते हैं और त्वचा से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
लौंग को डाइट में कैसे शामिल करें
सर्दियों में आप कोई भी सूप और बेक किए गए पदार्थों का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें एक चुटकी पिसी हुई लौंग का पाउडर मिलाएं। एक हेल्दी पेय के लिए लौंग से बनी एक कप चाय की चुस्की लेने से आपको राहत मिलती है और अलग-अलग तरह की बीमारियों के लिए नेचुरल उपचार के लिए लौंग के तेल या अर्क का प्रयोग कर सकते हैं।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
5 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
6 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
8 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
9 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
12 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines