Climate Change And Health: बदलते मौसम में कई लोग सर्दी और खांसी का शिकार हो रहे हैं। परेशानी उनको ज्यादा हो रही है, जो अपनी कुछ आदत नहीं बदल रहे हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। एका-एक सर्दी बढ़ गई है, जिसका असर लोगों, खासकर बड़े-बुजुर्गों और छोटे बच्चों की हेल्थ पर काफी असर पड़ रहा है। तापमान बदलने से जब हम तालमेल सही से न बिठा पाएं, तो इसके कारण सर्दी-खांसी की शिकायत सभी को हो रही है। इस परे्शानी से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपनी आदतों को बदलना चाहिए। इन दिनों एहतियात बरतने की जरूरत है।
बीमार हो रहे हैं लोग
बदलते मौसम में सर्दी और जुखाम, वायरल, बुखार के मरीजों की तादाद काफी बढ़ रही है। ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, बुखार, टाइफाइड, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टरर्स की मानें, तो मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह मौसम का बदलता मिजाज है। सुबह-शाम की ठंड और दिन में गर्मी होने से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- डेंगू मादा मच्छर के काटने से ही क्यों फैलता है? 5 दिन बाद चलता है बीमारी का पता
बदलते मौसम के चलते शरीर में दिखने वाले लक्षण
- भरा नाक
- गले में खराश होना
- लगातार छींक आना या सुबह के समय उठते ही छींक आना
- आंखों में पानी
- नाक से गले में कफ का जाना
- तेज बुखार या मांसपेशियों में दर्द होना
आदतें बदलें
- तेज रफ्तार में पंखा न चलाए।
- ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन करने से बचें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- हाथ-मुंह धोते रहे और मास्क का प्रयोग करें।
- पौष्टिक आहार लेने की आदत बनाएं।
- कूलर और बाग-बगीचों में पानी जमा न होने दें।
- गरम खाना खाएं और खूब पानी पीएं।
- पानी हमेशा उबाल कर ही पीएं।
- ठंड लगने पर पूरी बाजू के कपड़े पहनना शुरू कर दें।
- सोते समय एसी के संपर्क में न आएं।
- तबियत खराब होने पर खुद ही दवा न लें, बल्कि अच्छे डॉक्टर से इलाज कराएं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
13 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
14 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
18 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
20 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
23 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines