Cinnamon and Honey Health Benefits: आजकल का लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को मेंटेन रख पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। ऑफिस और घर की चिंता में सभी रहते हैं। इसका असर पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है। ऐसे में खोया स्टैमिना कैसे वापिस पा सकते है, जो आपको एनर्जेटिक फील कराती है।
हमारी सेहत के लिए दूध पीना बहुत हेल्दी माना जाता है, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अच्छी फिटनेस के लिए सभी लोगों को दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स जैसे तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दूध में शहद और दालचिनी जैसे तत्वों को मिला जाए तो इससे ताकत कई गुना बढ़ जाती है और यह हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।
शहद में मिनरल्स और विटामिन के साथ साथ कई एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल क्वालिटी मिलती है। जबकि दालचिनी में विटामिन ए, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस भरपूर मिलता है। आइए जान लेते हैं कि अगर दूध में शहद और दालचिनी को मिलाकर पिया जाए तो इससे क्या क्या फायदे मिल सकते हैं…
वजन घटाने में मदद करता है
शहद और दालचीनी का मिश्रण मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और वसा को कम करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से वजन घटाने का प्रोसेस तेज हो सकता है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाना
शहद और दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
दिल की सेहत
इस मिश्रण का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और दिल की बीमारियों का जोखिम घटता है। यह आर्टरी को साफ रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
पाचन में सुधार
दालचीनी और शहद का मिश्रण पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है और पेट की समस्याओं को कम करता है। यह गैस्ट्रिक एसिड को कंट्रोल करता है और कब्ज को दूर करता है।
डायबिटीज कंट्रोल करें
दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभ होता है। शहद का नेचुरल मिठास ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- खीरे को नमक लगाकर खाना सही या नहीं? 5 बातें जानकर खुद फैसला लें
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
25 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines