CID Fame Dinesh Phadnis Died Due To Liver Damage: मंगलवार सुबह एंटरटेनमेंट जगत से एक दुखद खबर से शोक का माहौल बना हुआ है। दरअसल, जाने-माने एक्टर दिनेश फडनीस का मंगलवार को निधन हो गया। CID फेम एक्टर ने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बारे में दिनेश के को-स्टार और एक्टर दयानंद शेट्टी ने जानकारी दी कि दिनेश फडनीस का लिवर डैमेज होने की वजह से निधन हुआ। लिवर डैमेज एक गंभीर समस्या है, जो कई बार घातक तक साबित हो सकती है। ऐसे में आपको लिवर डैमेज से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में जानना चाहिए।
लिवर डैमेज क्या है?
इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल की वजह से कई तरह की परेशानियों का शिकार होते हैं। लिवर डैमेज भी इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिसके कारण कई गंभीर परिणाम झेलने पड़ते हैं। लिवर डैमेज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपका लिवर ठीक तरीके से काम नहीं करता है, जिसकी वजह से कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। Liver Damage से जुड़ी जानकारी पर Dwarkesh Hospital Vadodara से Health Expert Dr. Binal Shah ने कई जरूरी बातें बताई-
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
हेपेटाइटिस बी के कारण होने वाली लिवर की बीमारियों की जानकारी दे रहें हैं Dr. Amit Sanghi, Narayana Multispeciality Hospital, Jaipur
लिवर डैमेज के लक्षण
लिवर डैमेज के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शराब का सेवन और वायरल इंफेक्शन शामिल हैं। शुरुआत में इसके लक्षण समझ नहीं आते हैं। हालांकि, जैसे ही लिवर डैमेज की ओर बढ़ता है, इसके लक्षण दिखने लगते हैं।
- भूख में कमी
- थकान होना
- जी मिचलाना या कुछ भी खाने के बाद मन खराब होना
- पेट के ऊपरी राइट हिस्से में हल्का दर्द होना
- अचानक वजन कम होना
- वोमिटिंग आना
- लिवर डैमेज के गंभीर लक्षण
ये भी पढ़ें- Kidney Damage: किडनी को डैमेज करती हैं ये 6 आदतें! जानिए कारण और बचाव
- आंखों या स्किन पर पीलापन दिखना
- आसानी से चोट लग जाना
- स्किन पर खुजली होना
- पैर या घुटनों में सूजन आना
- सोचने में परेशानी आना
- नींद से जुड़े डिसऑर्डर
- मेमोरी लॉस होना
- गहरे रंग का पेशाब आना
क्या कारण हैं लिवर फेल होने के, जानें Dr. V K Mishra (M.D, DM, (Gastro) The Gastro Liver Hospital, Kanpur
लिवर डैमेज के कारण
लिवर डैमेज के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जैसे-
- शराब का सेवन
- वायरल संक्रमण, जैसे हेपेटाइटिस बी या हेपेटाइटिस सी
- मोटापा
- कुछ दवाओं का लंबे टाइम तक सेवन करना
- क्रॉनिक हार्ट फेलियर
- जेनेटिक लिवर डिजीज
- ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस
क्यों होता है लिवर फेलियर? जानें Dr K B Jain की इस Video की मदद से-
लिवर डैमेज होने से कैसे करें बचाव
अगर आप अपने खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं, तो इन बातों को ध्यान में रखें-
- शराब का सेवन सीमित या परहेज करें।
- पोषण तत्वों से जुड़ी हर एक बात को अपनाने से पहले किसी अच्छे डाक्टर से सलाह करें।
- कच्ची मछली और मांस से परहेज करना चाहिए।
- हेपेटाइटिस सी के लिए जांच करवानी चाहिए।
- शरीर का नॉर्मल वजन बनाए रखें।
- संतुलित भोजन लें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
3 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
6 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
8 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
12 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines