Cholesterol Levels: अलग-अलग अंगों के काम की जानकारी के लिए संबंधित टेस्ट कराए जाते हैं लेकिन सबसे मुश्किल है टेस्ट की बारीकियों को समझना। ऐसा ही एक टेस्ट है लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, जिसमें कोलेस्ट्रॉल और ग्लिसरीन की जांच की जाती है। आपको बता दें, कोलेस्ट्रॉल के दो प्रकार हैं। एक है लो डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल (low density cholesterol) और वहीं, दूसरा है हाई डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल (High Density Cholesterol) या इसे गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। दोनों को मिलाकर ही इसे कोलेस्ट्रॉल कहते है। ज्यादा फैट वाला भोजन जैसे- फास्ट फूड, अधिक मात्रा में तेल, नॉन वेज आदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का प्रकार हेल्दी रिस्क शुरू खतरनाक
टोटल कोलेस्ट्रॉल 200 से कम 200-239 240 या ज्यादा
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 100 100-159 160 या अधिक
एचडीएल कोलेस्ट्रॉल 60 या अधिक 40-59 40 से कम
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम होने का कारण है यह वायरस! लगातार संक्रमण कर रहा है परेशान तो ऐसे करें बचाव
कोलेस्ट्रॉल को प्रति डेसी लीटर (DL) ब्लड में मिलीग्राम (MG) में मापा जाता है। इसकी मात्रा एमजी/डीएल में लिखी होती है। कई बार एलडीएल के लिए कैल्क्यलैटड शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब है एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा टोटल कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल और ट्राईग्लीसेराइड (Triglyceride) की मात्रा पर आधारित है। शरीर में जैसे बढ़ा हुआ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियां, स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ाता है, ठीक वैसे ही लिमिट से कम एचडीएल कोलेस्ट्रॉल से भी यह खतरा बढ़ता है।
कैसे करें बचाव
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने के लिए वैसे तो दवाइयां भी हैं, लेकिन सबसे कारगर उपाय है एक्सरसाइज करना। वीक में कम से कम लगातार दो दिन रेजिस्टेंस ट्रेनिंग जैसे- वेट उठाना, रेजिस्टेंस बैंड। इसके अलावा बॉडी वेट एक्सरसाइज जैसे- पुश-अप (Push-up), चिनअप (Pull-up) आदि से कोलेस्ट्रॉल बेहतर और संतुलित होता है। वॉक कोलेस्ट्रॉल संतुलित करने में कारगर नहीं है।
हाई फाइबर वाले भोजन-सामग्री भी कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करते हैं। खासकर नट्स अगर रोज 50 ग्राम खाते हैं तो इसमें आपको अखरोट, मूंगफली आदि का सेवन किया जाए तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इसके साथ सेब और खट्टे फल भी फायदेमंद हैं। इनमें पेक्टिन (Pectin) नामक घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
9 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
11 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
13 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines