Sprouts Foods For Cholesterol: शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल लेवल पर रोक लगाना बहुत जरूरी है, क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की आर्टिरीज में खराब कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जो हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज रखने के लिए डेली डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है और इसके साथ ही उनके मुताबिक, बताई गई मेडिसिन व अन्य जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आहार में जरूरी बदलाव करने से भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में हेल्प करती हैं और इन्हीं में शामिल हैं अंकुरित चीजें। इस आर्टिकल के माध्यम से जानें बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को किन-किन अंकुरित चीजों को खाना चाहिए।
अंकुरित मूंग (Sprouted Green Gram)
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से बचने के लिए अंकुरित मूंग खाना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है और जो लोग इससे ग्रस्त हैं, वे रोज सुबह उठकर खाली पेट एक छोटी कटोरी अंकुरित मूंग का सेवन कर सकते हैं। इसमें हल्का सा काला नमक व बाकी सब्जियों को सलाद के तौर पर मिलाकर खा सकते हैं।
अंकुरित चना (Sprouted Black Gram)
अंकुरित चना तो आपने जरूर खाया होगा, जो मसल्स बनाने में हेल्प करता है, लेकिन इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए काम करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल के जमाव को रोकने के लिए खाली पेट अंकुरित चने का सेवन करना ज्यादा कारगर माना जाता है।
ये भी पढ़ें- OMG! बुजुर्ग के पेट में आराम फरमाती मिली मक्खी; कैंसर की जांच में कैमरा अंदर डाला तो आई हैरान कर देने वाली कहानी सामने
अंकुरित गेहूं (Sprouted Wheat)
काफी कम लोग जानते हैं कि अनाज को भी अंकुरित करके सेवन कर सकते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है, उनके लिए भी अंकुरित गेहूं को खाना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
अंकुरित मूंगफली (Sprouted Peanuts)
जैसे ही सर्दियां आती हैं, सभी को मूंगफली खाना बहुत अच्छा लगता है और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त लोगों के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अंकुरित मूंगफली का सेवन सबसे अच्छा बताया गया है,क्योंकि ये शरीर से एलडीएल लेवल को कम करने में हेल्प करता है।
ये भी पढ़ें- Diabetes के मरीजों के लिए क्या दूध पीना सही? जानिए समय, तरीका और सावधानियां
अंकुरित सोयाबीन (Sprouted Soybean)
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए सुबह खाली पेट आधा कटोरी अंकुरित किए सोयाबीन को भी खा सकते हैं, जिससे शरीर को कई जरूरी पोषण तत्व भी मिलेंगे और साथ ही आर्टिरीज में खराब कोलेस्ट्रॉल का जमा होने का जोखिम भी काफी हद तक कम रहेगा।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
14 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
15 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
16 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
17 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
18 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
21 hrs agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines