Rice & Cholesterol: दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा इन दिनों काफी बढ़ रहा है। हर कुछ दिनों पर हार्ट अटैक के मामले सामने आते रहते हैं। दरअसल, इसका कारण शरीर में फैट के कणों का बढ़ना और ब्लड वेसेल्स से इनका चिपक जाना होता है और फिर ये ब्लॉकेज की वजह बनती हैं। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन पर असर करते हैं और फिर दिल पर प्रेशर बनाते हैं।
ऐसी कंडीशन में हाई बीपी का जोखिम बढ़ जाता है और यही दिल की बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन, आहार में कुछ बदलाव करके भी सुधार हो सकता है। लेकिन डाइट से जुड़ा एक सवाल अहम ये है कि चावल कोलेस्ट्रॉल के लिए हानिकारक है या नहीं, इस पर जानकारी दे रही हैं Dwarkesh Hospital Vadodara से Health Expert Dr. Binal Shah-
कोलेस्ट्रॉल क्या होता है
कोलेस्ट्रॉल एक तरीके का फैट होता है जिसका निर्माण लिवर के द्वारा होता है। ज्यादा गरिष्ठ भोजन, चिकनाई वाला खाना, जंकफूड जितना खाते हैं, उतना ही ज्यादा ये शरीर में बनता है। जब जरूरत से ज्यादा हो जाता है तो नसों में इसका जमाव होना शुरू हो जाता है। इसकी वजह से बॉडी में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है और इसके कारण हार्ट को पंप करने में काफी परेशानी होती है।
क्या चावल खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल ?
चावल में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, लेकिन बॉडी को इस तरह प्रभावित कर सकता है कि किसी के कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। जैसे कि चावल जब खाते हैं तो इससे शुगर निकलता है जो मेटाबोलिज्म को धीमा करता है। इसके कारण आप जो भी खाते हैं वो ठीक से पच नहीं पाता है और फिर ये खराब फैट लिपिड्स आर्टरीज में जमा होने लगता है जिससे कोलेस्ट्रॉल की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा चावल खाने से मोटापा भी बढ़ता है और इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी तेजी से बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- गर्भनिरोधक कितने फायदेमंद? 100% भरोसा कर सकते हैं क्या, जान लें डॉक्टर की राय
कौन सा अनाज है बेस्ट ऑप्शन
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को चावल का सेवन करने से बचना चाहिए। कोशिश करें, ब्राउन राइस खाएं या फिर मोटे अनाजों का सेवन कर सकते हैं। जैसे- ओट्स, बाजरा और ज्वार। हाई फाइबर वाले मोटे अनाजों का सेवन करने की कोशिश करें।
कोलेस्ट्रॉल मरीज कितने और कैसे चावल खाएं?
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज चावल खाएं पर दिन में बस 1 छोटी कटोरी। इसके अलावा चावल को बनाने से पहले भिगोकर रखें, ताकि इसका स्टार्च निकल जाए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 hr agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
3 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
4 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
5 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
8 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
23 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
23 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines