Cholesterol Controlling Foods: कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखना हमारे दिल और ओवरऑल सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इंबैलेंस कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य बीमारियां आपको हो सकती हैं। लेकिन, अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। खराब कोलेस्ट्रॉल गंभीर बीमारियों का बुलावा होता है। कोलेस्ट्रॉल अच्छा हो, तो सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है। यह लाइफस्टाइल से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें अच्छा खान-पान आपकी सेहत को सुधार सकता है। अपनी डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करें, इन्हें रोजाना खाली पेट खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित होगा।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये 5 चीजें
1. चिया सीड्स- ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का बेहतरीन सोर्स होते हैं। इनके रोजाना सेवन से हार्ट हेल्थ भी इंप्रूव होती है। साथ ही, ये बीज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में हमारी मदद करते हैं। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका रात को इन्हें पानी में भिगोकर रखना और फिर सुबह खाली पेट पीना है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
2. मेथी के दाने- मेथी के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। इन बीजों को रोजाना खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित होता है। इन्हें भी आप रोजाना खाली पेट खा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी के बीजों को रात भर भिगोकर रखना होगा। इसके बाद सुबह खाली पेट इस पानी को बीज के साथ चबा-चबाकर खा लें। मेथी का पानी डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।
फोटो क्रेडिट-freepik
3. सनफ्लॉवर सीड्स- सूरजमुखी के बीज हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी बढ़िया होते हैं। इन बीजों में विटामिन-ई होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में सहायक होता है। इन्हें खाली पेट खाना काफी फायदेमंद होता है। इन सीड्स को खाने के लिए रातभर पानी में भिगोकर रखें, उसके बाद खाएं। भिगोने से इन सीड्स के बेनेफिट्स बढ़ जाते हैं।
4. किशमिश- कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए रात भर पानी में भिगोएं हुए किशमिश खाना फायदेमंद होता है। किशमिश शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। किशमिश को चबाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।
5. ओट्स- ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। खाली पेट ओट्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल पेशेंट्स के लिए एक बढ़िया नाश्ता भी होता है, जिसके रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
6 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
8 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
9 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
11 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines