Cholesterol Causes: कोलेस्ट्रॉल क्यों बन गया है दिल का दुश्मन? जानें ऐसा क्यों बोले डॉक्टर

Cholesterol Causes: आजकल के समय में दिल की बीमारियों का मुख्य कारण कोलेस्ट्रॉल को माना जाता है। ये दिल के रोगों को बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं क्यों हार्ट हेल्थ को सही रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करवाना जरूरी होता है।

Cholesterol Causes (2)

Cholesterol Causes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, जंक फूड खाने की आदत और कम शारीरिक गतिविधि ने हमारे दिल को खतरे में डाल दिया है। दिल की बीमारियां दुनियाभर में मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं। हर साल करीब 1.79 करोड़ लोगों की जान इन बीमारियों से जाती है। इनमें से 80 फीसदी मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक से होती हैं, जिनमें ज्यादातर 70 साल से कम उम्र के लोग होते हैं। भारत में भी 28% मौतें दिल की बीमारी से होती हैं, जिनका एक बड़ा कारण है-कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता स्तर। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी बातें डॉक्टर से।

विज्ञापन

आखिर बुरा क्यों माना जाता है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में सेल्स और हार्मोन बनाने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है, खासकर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) की, तो यह धमनियों में जमकर ब्लॉकेज करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

जुपिटर हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में कंसल्टेंट, डॉ. तन्मय कुलकर्णी के अनुसार, “हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई साफ लक्षण नहीं होते हैं। यह चुपचाप नुकसान करता है और तब तक नहीं दिखता जब तक कोई बड़ा अटैक न आ जाए। इसका पता लगाने का एकमात्र तरीका है नियमित जांच।” वह यह भी बताती हैं कि सिर्फ आंकड़े देखना काफी नहीं है। हमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और स्मोकिंग जैसी दूसरी हानिकारक आदतों को भी बदलना होगा।

विज्ञापन

कैसे कम करें कोलेस्ट्रॉल?

डॉक्टर कुलकर्णी कहती हैं कि लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ दवाएं भी जरूरी होती हैं। स्टैटिन दवाएं LDL को कम करती हैं और दिल की कार्यप्रणाली को सुधारती हैं। जो मरीज इन दवाओं से फायदा नहीं उठाते, उनके लिए PCSK9 इनहिबिटर जैसे विकल्प होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

High Cholesterol level

विज्ञापन

जांच क्यों जरूरी?

सिटी एक्स-रे एंड स्कैन क्लिनिक के डायरेक्टर एवं लेबोरेटरी हेड डॉ. सुनीता कपूर कहती हैं कि कोलेस्ट्रॉल जांच यानी लिपिड प्रोफाइल टेस्ट दिल की बीमारी को जल्दी पकड़ने में मदद करता है। 20 साल से ऊपर के लोगों को हर 4-5 साल में यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर या पारिवारिक इतिहास हो, तो जांच और भी जरूरी है।” वह आगे बताती हैं कि हार्ट हेल्थ की ओवरऑल जांच में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और इमेजिंग शामिल होता है। ये टेस्ट दिल के स्वास्थ्य को समझने का सबसे बेहतर तरीका है।

खाना-पीना और दिल की सेहत

आकाश हेल्थकेयर की प्रमुख डाइटिशियन डॉ. गिन्नी कालरा कहती हैं कि अच्छा खानपान और स्वस्थ जीवनशैली कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करते हैं। वे बताती हैं कि तली-भुनी और पैकिंग वाली चीजें खाने से बचें।

विज्ञापन
  • हम इनकी जगह फल, सब्जियां और साबुत अनाज को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • रोजाना थोड़ी बहुत एक्सरसाइज जरूर करें।
  • धूम्रपान छोड़ना और शराब कम पीना भी जरूरी है, क्योंकि ज्यादा शराब पीने से कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • छोटे-छोटे लाइफस्टाइल चेंजिस जैसे हेल्दी नट्स खाना या सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड खाना आपके दिल को फिट रखेंगे।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: यूपी में बढ़ी निगरानी, एडवाइजरी जारी, नए वेरिएंट है ज्यादा खतरनाक

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ