---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Oil नहीं इन 3 चीजों से बढ़ता है Cholesterol लेवल! एक्सपर्ट से जानें नुकसान

Cholesterol Causes: कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा तरल पदार्थ है, जिसका होना शरीर में जरूरी भी है और ज्यादा होना हानिकारक भी। इसके बढ़ने का एक कारण लाइफस्टाइल हैबिट्स भी हैं। जानिए खाने-पीने की किन चीजों से यह बढ़ता है।

---विज्ञापन---

Cholesterol Causes: कोलेस्ट्रॉल 2 प्रकार के होते हैं बैड और गुड। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आवश्यक होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ जाए, तो इससे हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर बीमारियों का भी बुलावा होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या खाने-पीने की आदतों से जुड़ी होती है। इन आदतों में सही खाने की पहचान होना भी बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग मानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक कारण ज्यादा तेल खाना है, जबकि ऐसा नहीं है। जी हां, हमें तेल के साथ-साथ कुछ चीजों का भी ध्यान रखना होता है, जो खाने की होती हैं, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों जरूरी है डिनर?

---विज्ञापन---

क्या हैं एक्सपर्ट की सलाह?

डॉक्टर बिमल छाजेड़, जो एक सीनियर हार्ट सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में खाना बनाने वाला तेल नहीं, बल्कि सबसे अधिक जिम्मेदार एनिमल फूड है, यानी कि नॉनवेज फूड्स। तेल से कोलेस्ट्रॉल बढ़ना इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसा तेल यूज करते हैं खाना बनाने में और वह कितना शुद्ध है। अगर सही, साफ और शुद्ध तेल या देसी घी का यूज किया जाए, तो उससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है।

इन फूड्स से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल

1. डेयरी प्रोडक्ट्स- डॉक्टर बिमल कहते हैं कि एनिमल प्रोडक्ट्स में दूध और दूध से बनी चीजें, जैसे कि दही, क्रीम या छेना जैसी चीजें भी शामिल होती हैं, जो कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती हैं। वहीं, देसी घी गुड कोलेस्ट्रॉल का सोर्स है, अगर इसे सीमित तौर पर खाएं, तो शरीर को लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAAOL (@saaol)

2. मांस- रेड मीट, गोट मीट या चिकन और अंडे भी हाई कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम का एक कारण हैं। इनका भी जरूरत से ज्यादा सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। हार्ट के मरीजों को नॉनवेज का सेवन कम से कम करना चाहिए।

---विज्ञापन---

3. मछली- कुछ मछलियों और सीफूड्स में भी कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इन्हें भी ज्यादा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

इसके अलावा, जंक फूड्स, फास्ट फूड्स और मैदे से बनी चीजों का भी अधिक सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

---विज्ञापन---

क्या खाएं?

  1. फाइबर से भरपूर खाना खाएं, जैसे कि ओट्स, ब्राउन राइस और केले, अंगूर जैसे फल।
  2. आंवला खाने से भी कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रित रहता है।
  3. अर्जुन की छाल की चाय पीना भी सही रहेगा।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं एसिडिटी की समस्या? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 26, 2025 01:48 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola