Chipkali Kat Le To Kya Kare: हर घर में छिपकली होती है, जिसे पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है. कई बार इनका आतंक बहुत ज्यादा फैल जाता है और अनजाने में या अचानक यह काट लेती हैं, जिससे डर और घबराहट बढ़ जाती है. उन्हें लगता है कि छिपकली के काटने पर उसके शरीर में जहर फैल गया है, लेकिन ऐसा नहीं है… अगर सही वक्त पर सावधानी बरती जाए तो स्थिति को संभाला जा सकता है. एक्सपर्ट आचार्य मनीष का कहना है कि आमतौर पर घरेलू छिपकलियां जहरीली नहीं होती हैं, लेकिन उनके काटने से इंफेक्शन या एलर्जी का खतरा हो सकता है. इसलिए सही इलाज वक्त पर करके गंभीर बीमारी से बचना जरूरी है.

---खबर नीचे जारी है---

इसे भी पढ़ें-सुबह उठते ही गर्म पानी में क्या डालकर पीना चाहिए? यहां जानिए गर्म पानी पीने के 10 फायदे क्या हैं

---खबर नीचे जारी है---

छिपकली काट ले तो सबसे पहले क्या करें?

घाव को धोएं- सबसे पहले घाव को अच्छी तरह से साफ करें और माइल्ड साबुन से लगभग 10 मिनट तक धोएं. ऐसा करने से घाव के तमाम बैक्टीरिया आसानी से निकल जाएंगे और इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा.
एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं- घाव को धोने के बाद डेटॉल या पानी के घोल से इसे साफ करें. आप घाव पर कोई भी एंटीसेप्टिक क्रीम भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से आपको तुरंत राहत मिलेगी.
खून को रोकने के लिए करें यह- अगर घाव से आपके हल्का खून निकल रहा है तो साफ कपड़े या गॉज की मदद से 5 मिनट तक दवा बनाएं. कुछ देर ऐसा करें और दबाव डालें.
ठंडी पट्टी- अगर आपके दर्द है या आपको लग रहा है कि घाव पर सूजन आने लगी है तो ठंडी पट्टी रखकर काम करें और आइस पैक में भीगा कपड़ा 15 मिनट तक अपने घाव पर लगाएं और आराम करें.

---खबर नीचे जारी है---

इन बातों का रखें ध्यान

  • कभी भी घाव को मुंह या हाथ से साफ करने की कोशिश ना करें.
  • घाव पर नेचुरल चीजें लगाकर दर्द को कम करें और हल्दी, मिट्टी या नीम के पत्ते इस्तेमाल करें.
  • बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवा ना खाएं.
  • अपना घाव बिल्कुल भी खुला ना छोड़ें. बेहतर होगा कि आप हल्की पट्टी करके छोड़ दें.
  • अगर आपके तेज दर्द या सूजन की शिकायत है तो बेहतर होगा कि आप एक बार डॉक्टर से बात करें.

इसे भी पढ़ें- मसूड़ों से खून निकले तो क्या करना चाहिए? नमक नहीं बल्कि इस चीज के पानी से कुल्ला करने पर मिलेगा आराम

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---खबर नीचे जारी है---