World’s Most Folded Man Stands Up : चीन का एक शख्स पिछले 25 साल से एक अजीब बीमारी से पीड़ित था। उसकी कमर 180 डिग्री झुकी हुई थी। उसका सिर घुटने से लगा हुआ था। इस कारण से वह न तो ठीक से सो पा रहा था और न ही ठीक से कुछ खा पा रहा था। यही नहीं, उसे चलने-फिरने में भी परेशानी होती थी। चीन के एक हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन हुआ। अब वह शख्स खड़ा हो गया है और वॉकर की मदद से धीरे-धीरे चल भी पा रहा है।
रीढ़ की हड्डी से जुड़ी है बीमारी
चीन के रहने वाले ‘ली हुआ’ को पिछले 30 साल से Ankylosing Spondylitis नामक बीमारी थी। यह बीमारी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी हुई है। इसमें शख्स की कमर आगे की ओर झुकती चली जाती है। एक स्थिति ऐसी भी आती है जब कमर इतनी झुक जाती है कि मरीज का सिर घुटनों को छूने लगता है। ली हुआ के साथ भी यही स्थिति थी। उन्हें इस बीमारी के बारे में तब पता चला जब वह 19 साल के थे। यह बीमारी दो लाख लोगों में से किसी एक को ही होती है।
हड्डियों को तोड़कर फिर से जोड़ा गया
ली को अपनी इस बीमारी का वैसे तो शुरू में ही पता चल गया था लेकिन पैसों की तंगी के चलते वह इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। हालांकि बाद में ली का परिवार उनके इलाज के लिए आगे आया। उनकी मां ने बताया कि वह अपने बेटे को खोना नहीं चाहती थीं। उन्होंने अपने बेटे के इलाज के लिए जो भी संभव था, वह किया। ली की सर्जरी चीन के ही हॉस्पिटल में 2020 में हुई थी। उन्हें सर्जरी की प्रक्रिया से चार बार गुजरना पड़ा। इस दौरान उनकी कुछ हड्डियों को पहले तोड़ा गया और फिर जोड़ा गया ताकि उनकी कमर को सीधा किया जा सके। सर्जन ने बताया कि ली की गर्दन में 20 पिन थीं जिनकी वजह से वह गर्दन को घुमा नहीं पाते थे।
संवर गई जिंदगी
ली का ऑपरेशन कुछ महीने पहले हुआ था लेकिन उनके बारे में यह जानकारी हाल ही में सामने आई है। ऑपरेशन के बाद ली हुआ ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि मेरी जिंदगी संवर गई है। मैं अब काफी खुश हूं। ली इस समय घर पर कुछ महीने से एक्सरसाइज कर रहे हैं ताकि रिकवरी जल्दी हो सके। उन्होंने कहा कि मैं अब वॉकर की मदद से धीरे-धीरे चल सकता हूं। अपने दांतों को ब्रश कर सकता हूं और चेहरा भी धो सकता हूं। यही नहीं, मैं हाथों से बाउल पकड़ सकता हूं और कुछ भी खा सकता हूं। साथ ही टेबल पर बैठ भी सकता हूं। ली बताते हैं कि ऑपरेशन से पहले वह 20 साल कमर के बल सो नहीं पाए थे।
यह भी पढ़ें : Cancer Vaccine: तो अब वैक्सीन से हो जाएगा स्किन कैंसर का इलाज! न कीमोथेरेपी करानी होगी न सर्जरी
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
24 mins agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
38 mins agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
4 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
6 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
7 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
21 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
23 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines