चिया सीड्स खाते समय रहें सावधान, डॉक्टर ने बताई वजह, ये है खाने का सही तरीका

Chia Seeds Water Side Effects: आजकल लोग चिया सीड्स का सेवन खूब कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर घर-घर में ये छोटे दाने मशहूर हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आपने इन बीजों को सही तरीके से नहीं खाया तो ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Source-freepik
विज्ञापन

Chia Seeds Water Side Effects: क्या आप भी रोजाना अपनी डाइट में चिया सीड्स का सेवन करते हैं? वैसे तो ये काले छोटे दाने सेहत के लिए यह सुपरफूड है, लेकिन अगर इसे बिना सही जानकारी के खाया जाए तो नुकसान भी हो सकता है। जी हां, कुछ लोग इन बीजों के फायदों को जानते हैं लेकिन इन्हें खाने का तरीका नहीं जानते, जो कई बार खतरनाक रूप ले लेता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अस्पताल में भर्ती थी और उसने वीडियो में ये लिखा था कि चिया सीड्स का पानी पीना बंद कर दें। मगर क्यों आइए जानते हैं पूरी बात और डॉक्टर की एडवाइस।

क्या हुआ था महिला को?

दरअसल, पीड़ित महिला रोजाना सुबह चिया सीड्स खाती थी, जो उसके इसोफेगस (esophagus) में जाकर जम गया था। इसोफेगस, हमारे शरीर का फूड पाइप होता है, जो मुंह और पेट के बीच निकलता है। महिला चिया सीड्स को गलत तरीके से खाती थी, जिस वजह से उसे ये परेशानी हुई थी। डॉक्टर के मुताबिक, लड़की बिना भिगोई हुई चिया सीड्स को 1 चम्मच खाती थी और ऊपर से 1 गिलास पानी पिया करती थी। ये इन्हें खाने का बिल्कुल गलत तरीका होता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर?

अमेरिका के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ सलहब बताते हैं कि चिया सीड्स एक अच्छी और फायदेमंद चीज है लेकिन इसे अगर कच्चा खाया गया तो ये सीधे पेट या गले में फूलकर चिपक जाएंगे। इससे किसी भी इंसान का दम घुट सकता है और निगलने में समस्या हो सकती है। सूखे चिया सीड्स को खाने से पाचन बिगड़ सकता है क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होते हैं और ये आंतों में जम सकते हैं, जिससे पेट फूलने, गैस और एसिडिटी के साथ सीने में जलन हो सकती है।

चिया सीड्स पानी को सोख लेता है, इसलिए इन्हें भिगोना जरूरी होता है। अगर इसे सूखा खायेंगे तो ये शरीर के पानी को सोख लेगा। इससे पानी की कमी भी हो सकती है। इस तरीके से चिया सीड्स खाने से कई बार दवा के असर को भी कम कर सकता है।

विज्ञापन

क्या है खाने का सही तरीका?

एक्सपर्ट बताते हैं कि हमें चिया सीड्स को भिगोकर खाना चाहिए। इन्हें हमें कम से कम आधे घंटे पहले भिगोकर रखना ही होता है। हालांकि, इन्हें खाने का सबसे सही तरीका रात भर भिगोई हुई चिया सीड्स और उसके पानी को पीना है। चिया सीड्स में एक जेल जैसे टेक्सचर होता है, जो चिपचिपा होता है। इसलिए, उसे भिगोने की जरूरत होती है। आप चाहें तो भिगोई हुई इन चिया सीड्स को दही या फलों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ