Chia Seeds Side Effects: गर्मियों में पानी में डालकर चिया सीड्स खाने का रिवाज है. लोग ड्रिंक्स में भी डालकर खाना पंसद करते हैं, क्योंकि इसके बहुत ही फायदे शरीर को मिलते हैं. हालांकि, इसका कोई स्वाद नहीं होता क्योंकि यह सिर्फ हेल्दी होने की वजह से इस्तेमाल की जाती हैं और मुंह में जाकर घुलती हैं तो स्वाद अच्छा लगने लगता है. हालांकि, हर किसी के लिए चिया सीड्स फायदेमंद नहीं हो सकती है, क्योंकि कई रिसर्च में बताया गया है कि इसे खाने के नुकसान भी हो सकता है, जिसमें कुछ लोगों को शामिल किया गया है. ये लोग कौन-से हैं आइए इस लेख में जानते हैं कि किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- नशे का यह कैसा खुमार! अपने ही खून का इंजेक्शन लगा रहे हैं युवा, सामने आए ब्लड किक के भयावह मामले
चिया सीड्स किन लोगों के लिए हो सकती है खतरनाक?
चिया सीड्स का सेवन करने के बहुत ही फायदे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार ये सीड्स फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं.
लो ब्लड प्रेशर वाले लोग- अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो चिया सीड्स का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा- 3 फैटी एसिड ज्यादा होता है जो खून को पतला करने का काम करता है.
पाचन संबंधित समस्या वाले लोग- अगर आपका पेट खराब रहता है या दस्त लगने की समस्या है तो इसका बिल्कुल भी सेवन ना करें, क्योंकि चिया सीड्स में मौजूद फाइबर पेट को और खराब करने का काम करता है.
खून पतला करने वाली दवाई खाने वाले लोग- अगर आप खून पतला करने वाली कोई दवा खा रहे हैं तो इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि चिया सीड्स में मौजूद तत्व खून को पतला करने का काम करते हैं, जिससे शरीर में डबल डोज जा सकता है.
शुगर के मरीज- शुगर के मरीजों को चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि, चिया सीड्स शुगर में फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन अगर आप पहले से शुगर की दवा ले रहे हैं तो आपको एक बार डॉक्टर से बात करने की जरूरत है.
सही तरीके से कैसे खाएं?
- चिया सीड्स को हमेशा पानी या किसी चीज के साथ खाएं, क्योंकि अगर आप बिना पानी में भिगोएं खाएंगे तो परेशानी हो सकती है.
- चिया सीड्स की मात्रा का ध्यान रखें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
- इसके साथ हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट लें और अपने आहार में अच्छी चीजें शामिल करें.
- खाली पेट लेने से पहले डॉक्टर से बात करें और कुछ दिन अपने शरीर में आए बदलावों को देखें.
इसे भी पढ़ें- ग्रेड-1 फैटी लिवर में मेथी का पानी पीना कैसा है? जानिए कैसे करें सही इस्तेमाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
24 mins agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
5 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
7 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
8 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines