हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डायबिटीज पेशेंट के लिए कैसे मददगार है चेरी टमाटर, जानिए किन बीमारियों में भी असरदार

विज्ञापन
Cherry Tomatoes

Health Benefits oF Cherry Tomatoes: छोटे-छोटे लाल टमाटर का इस्तेमाल पिज्जा, पास्ता, मेकरोनी जैसी चीजों में ज्यादा किया जाता है। बरसात में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए चेरी टोमैटो को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। चेरी टमाटर स्वाद और सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार होता है। चेटी टमाटर एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर पाया जाता है, जो मोटापे को भी कंट्रोल कर सकता है।

चेरी टमाटर खाने के फायदे

कैंसर से बचाव

रोजाना चेरी टमाटर को खाने में शामिल करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचा सकते हैं,जो कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।

विज्ञापन

हेल्दी स्किन

चेरी टमाटर के सेवन से स्किन की परेशानियां दूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्याओं से दूर रखता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Online मंगवाकर खाने की आदत खतरनाक! कैसे कर रहा मेंटल हेल्थ को प्रभावित? जानिए 

डायबिटीज में फायदेमंद

विज्ञापन

डायबिटीज पेशेंट के लिए चेरी टमाटर फायदेमंद हो सकता है, इसमें मौजूद बायोएक्टिव गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है।

आंखों की देखभाल

विज्ञापन

आंखों को हेल्दी रखने के लिए चेरी टोमैटो का सेवन करें, क्योंकि इसमें विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

विज्ञापन

चेरी टमाटर में विटामिन सी भरपूर होता है। ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर होता है। वायरल और इंफेक्शन से बचाव के लिए इम्यूनिटी का बूस्ट होना बेहद जरूरी है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

(contentbeta.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola