---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

डायबिटीज पेशेंट के लिए कैसे मददगार है चेरी टमाटर, जानिए किन बीमारियों में भी असरदार

Health Benefits oF Cherry Tomatoes: छोटे-छोटे लाल टमाटर का इस्तेमाल पिज्जा, पास्ता, मेकरोनी जैसी चीजों में ज्यादा किया जाता है। बरसात में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए चेरी टोमैटो को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। चेरी टमाटर स्वाद और सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक […]

---खबर नीचे जारी है---

Health Benefits oF Cherry Tomatoes: छोटे-छोटे लाल टमाटर का इस्तेमाल पिज्जा, पास्ता, मेकरोनी जैसी चीजों में ज्यादा किया जाता है। बरसात में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए चेरी टोमैटो को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। चेरी टमाटर स्वाद और सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार होता है। चेटी टमाटर एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर पाया जाता है, जो मोटापे को भी कंट्रोल कर सकता है।

चेरी टमाटर खाने के फायदे

कैंसर से बचाव

रोजाना चेरी टमाटर को खाने में शामिल करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचा सकते हैं,जो कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।

हेल्दी स्किन

---खबर नीचे जारी है---

चेरी टमाटर के सेवन से स्किन की परेशानियां दूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्याओं से दूर रखता है।

ये भी पढ़ें- Online मंगवाकर खाने की आदत खतरनाक! कैसे कर रहा मेंटल हेल्थ को प्रभावित? जानिए 

---खबर नीचे जारी है---

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज पेशेंट के लिए चेरी टमाटर फायदेमंद हो सकता है, इसमें मौजूद बायोएक्टिव गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

आंखों की देखभाल

आंखों को हेल्दी रखने के लिए चेरी टोमैटो का सेवन करें, क्योंकि इसमें विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

इम्यूनिटी बूस्टर

चेरी टमाटर में विटामिन सी भरपूर होता है। ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर होता है। वायरल और इंफेक्शन से बचाव के लिए इम्यूनिटी का बूस्ट होना बेहद जरूरी है।

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

(contentbeta.com)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 31, 2023 09:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola