चर्म रोग होने का कारण क्या है? यहां जानिए दाद, खाज, खुजली जैसी Skin Diseases की वजह

Skin Disease: त्वचा से जुड़ीं दिक्कतें जैसे रैशेज, खुजली होना, एलर्जी, दाद और त्वचा छिलना चर्म रोग होते हैं. चर्म रोग में त्वचा से जुड़ी सभी समस्याएं शामिल हैं. यहां जानिए चर्म रोग होने के क्या कारण हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है.

Skin Diseases

यहां जानिए त्वचा से जुड़ीं दिक्कतें और बीमारियां होने का सबसे बड़ा कारण क्या है. Image Credit- Freepik

Charm Rog Kyu Hota Hai: शरीर का सबसे बड़ा अंग है त्वचा (Skin). त्वचा बाहरी वातावरण के सीधे संपर्क में होने के कारण कई तरह की बीमारियों का शिकार होती है. त्वचा की इन्हीं दिक्कतों को चर्म रोग कहा जाता है. चर्म रोग ना केवल शारीरिक कष्ट देते हैं बल्कि मरीजों के लिए भावनात्मक और सामाजिक परेशानियां लेकर भी आते हैं. ऐसे में चर्म रोगों के कारणों को समझना और चर्म रोग से बचना जरूरी है. यहां जानिए चर्म रोग (Skin Diseases) होने के क्या कारण होते हैं.

विज्ञापन

चर्म रोग क्यों होता है | Skin Diseases Causes

संक्रमण के कारण

विज्ञापन

रोम छिद्रों या बालों के रोमों में बैक्टीरिया फंसने या मुंहासे या अन्य संक्रमण हो सकते हैं. फंगस या कवक के कारण दाद (Ringworm) और खुजली जैसी दिक्कतें होती हैं, परजीवी भी संक्रमण का कारण बनते हैं और विषाणु से हर्पीज चेचक जैसे रोग होते हैं.

आनुवांशिकी के चलते

विज्ञापन

आनुवींशिकी के कारण कुछ त्वचा रोग होते हैं, जैसे सोरायसिस और एटोपिक डर्मेटाइटिस यानी एग्जेमा. ये रोग पीढ़ी दर पीढ़ी एकदूसरे में जा सकते हैं.

इम्यूनिटी कमजोर होने से

विज्ञापन

जब शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली अतिसक्रिय हो जाती है या गलती से अपनी ही त्वचा की कोशिकाओं पर हमला करने लगती है तो एग्जिमा और सोरायसिस जैसे ऑटोइम्यून रोग हो सकते हैं.

हार्मोनल परिवर्तन

विज्ञापन

टीनेज में या फिर गर्भावस्था में शरीर में तेजी से हार्मोनल परिवर्तन होने लगते हैं. ऐसे में स्किन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं.

आयुर्वेद ये कारण बताता है

विज्ञापन

आयुर्वेद में शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे दोषों के अंसतुलन को चर्म रोग का मुख्य कारण बताया जाता है.

केमिकल्स के कारण, धूप और स्ट्रेस

विज्ञापन

कठोर साबुन, क्लोरिन और केमिकल्स वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स, धूप में जरूरत से ज्यादा रहना, चिंता और मानसिक दिक्कतें या खानपान का सही तरह से ध्यान ना रखने पर स्किन से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है.

चर्म रोग से कैसे बचें

विज्ञापन
  • साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. पसीने आने पर तुरंत धो लें.
  • साफ और सूखे कपड़ें पहनें. मौसम के अनुसार कपड़े चुनें.
  • त्वचा को नमी देना जरूरी है. शरीर पर मॉइस्चराइजर या लोशन लगाएं,
  • पानी पीते रहें जिससे स्किन अंदरूनी रूप से हाइड्रेटेड रहे.
  • एलर्जी से बचे रहें और अच्छी क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल करें.
  • त्वचा को धूप से बचाकर रखें.
  • अपने खानपान को अच्छा रखें और संतुलित और स्वस्थ आहार लें.
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट करें और योग या ध्यान करें.
  • खुजली करने से बचें और शरीर को ना खरोचें.
  • अपने पर्सनल प्रोडक्ट्स को किसी और से शेयर ना करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ