Changing 4 Habits May Extend Your Life : क्या हर व्यक्ति 100 साल या इससे ज्यादा जी सकता है? आज के समय में तो ऐसा होना नामुमकिन के बराबर माना जाता है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि लंबे और हेल्दी जीवन के लिए कोशिश नहीं की जा सकती। हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि महज कुछ आदतों में बदलाव करने से जीवन के साल बढ़ाए जा सकते हैं। इस स्टडी के मुताबिक केवल 4 आदतें बदलने से जीवन में 5.5 साल का इजाफा हो सकता है।
बीएमजे एविडेंस बेस्ड मेडिसिन में प्रकाशित इस स्टडी में 3 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों से मिले डाटा का अध्ययन किया गया है। इसके आधार पर उन्होंने उन 4 ऐसी आदतों का पता लगाया है जो इंसान की उम्र लंबी कर सकती हैं। रिसर्चर्स के अनुसार जिन लोगों में जल्दी मौत होने का जेनेटिक खतरा है वह हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर अपने जीवन में 5 साल से ज्यादा की बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में जानिए जीवन बढ़ाने की ताकत रखने वाली इन चार आदतों के बारे में।
इन आदतों से बढ़ सकती है उम्र
स्टडी के दौरान हर व्यक्ति में 6 लाइफस्टाइल फैक्टर्स को देखा गया। इसमें उनका स्मोकिंग स्टेटस, फिजिकल एक्टिविटी का लेवल, डायट, वह कितनी शराब पीते हैं, शरीर का आकार और सोने की आदत शामिल थीं। यहां यह बताना जरूरी है कि यह स्टडी ऑब्जर्वेशनल थी। अध्ययन के बाद रिसर्चर्स ने बताया कि लंबी उम्र और कुछ तय तथ्यों के बीच गहरा संबंध है। कुल मिलाकर उन्होंने लंबी उम्र के लिए 4 आदतों में बदलाव करने पर जोर दिया है।
1. स्मोकिंग: जो लोग सिगरेट नहीं पीते उन्हें समय पूर्व मृत्यु होने का खतरा उन लोगों के मुकाबले काफी कम होता है जो स्मोकिंग करते हैं। स्मोकिंग छोड़ने से जीवन लंबा हो सकता है।
2. फिजिकल एक्टिविटी: जो लोग शारीरिक गतिविधियां नहीं करते या बहुत कम करते हैं उन्हें सतर्क होने की जरूरत है। रेगुलर एक्सरसाइज आपकी उम्र बढ़ाने में अहम रोल निभाती है।
3. नींद: बेहतर नींद लंबी उम्र के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। इसलिए रोजाना रात में 7 से 8 घंटे सोना बहुत जरूरी है। रात में अच्छी दिन से अगला पूरा दिन अच्छा होता है।
4. डायट: फलों और सब्जियों वाली हेल्दी डाइट भी आपकी उम्र बढ़ाने में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकती है। अच्छा और हेल्दी खाना खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें: गायों में फैल रहा बर्ड फ्लू, वैज्ञानिकों ने जताई महामारी की चिंता
ये भी पढ़ें: High Cholesterol कम करने में मददगार सुबह कीये 5 आदतें
ये भी पढ़ें: Laptop गोद में रखकर करते हैं काम? हो सकती हैं 5 बीमारियां
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
6 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
9 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
9 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
10 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
12 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
15 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines