Changing Color Of Tongue: जीभ मुंह का सबसे अहम भाग होता है। यह आपकी हेल्थ के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग रखता है और जीभ के रंग में लगातार बदलाव चिंता का कारण होता है। आमतौर पर हेल्दी बॉडी के लिए जीभ का रंग गुलाबी होना चाहिए, जिसपर एक पतली सफेद परत होती है। एक स्वस्थ जीभ का आकार गोल, सिमिट्रल होता है। यदि आपकी जीभ में दरारें हैं, तो यह चिंता का कोई कारण नहीं है। वहीं, डॉक्टरों का मानना है कि हमारी जीभ हर समय एक जैसी गुलाबी नहीं रहती है। स्वस्थ जीभ पर किसी तरह के कोई दाग-धब्बे नहीं होते हैं, साथ ही जीभ नम होती है। जीभ का रंग हल्का गुलाबी रहना सामान्य माना जाता है पर इसके रंग में होने वाला बदलाव कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ इशारा करती है जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, तो चलिए इस बात पर विचार करते हुए, जीभ के बदलते रंग किन बीमारियों का संकेत देते हैं, इन पर चर्चा करते हैं।
पीली जीभ बीमारी का संकेत
जीभ का पीला होना सामान्य तौर पर पीलिया का एक लक्षण माना जाता है पर यह डायबिटीज का भी संकेत हो सकता है।जिन लोगों की जीभ का रंग पीला होता है, उन्हें शुगर का खतरा होता है। जिन लोगों की लार में शुगर अधिक होता है, उनकी जीभ पर बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती है।
जीभ का बैंगनी रंग बीमारी का संकेत
अगर आपकी जीभ बैंगनी रंग की है तो इसका मतलब आपके शरीर में रक्त का संचार (blood circulation) सही तरीके से नहीं हो रहा है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। फेफड़ों या दिल से संबंधित कई तरह की समस्याओं के कारण रक्त का संचार नहीं होता है। अगर आप दिल की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आप लंबे समय तक बैंगनी रंग की जीभ देखेंगे।
लाल जीभ में बीमारी के संकेत
अगर आपकी जीभ एकदम लाल रहती है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में फॉलिक एसिड, विटामिन-बी12 या आयरन की कमी है। इसके साथ ही ऐसा कई बार बुखार या गले में इंफेक्शन के कारण भी होता है। इसके अलावा जीभ का गहरा लाल ब्लड में ऑक्सीजन की कमी का संकेत देता है।
संबंधित खबरें
खाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 hr agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
2 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
5 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
7 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
9 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
23 hrs agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न महसूस हो तो क्या करें? जानिए कैसे मिलेगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines