Cervical Cancer Vaccine in Budget 2024: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज देश का अंतरिम बजट पेश किया है। यह बजट कई लोगों के लिए खास था, क्योंकि ये लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया गया। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने अलग-अलग सेक्टर को लेकर घोषणाएं की, जिसमें हेल्थ सेक्टर की ग्रोथ के लिए बजट में कुछ चीजें शामिल की गई हैं। सबसे पहले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से लेकर 14 साल की लड़कियों के लिए फ्री वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू किए जाएंगे।
हेल्थ केयर सेक्टर के लिए बजट 2024 की जरूरी बातें-
- सरकार 9 से लेकर 14 साल की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी।
- आयुष्मान भारत स्कीम के चलते हेल्थ कवर सभी आशाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हेल्पर्स तक के लिए बढ़ाया जाएगा।
- मेटरनल और चाइल्ड हेल्थ केयर के लिए अलग-अलग प्लान लाए जाएंगे और आंगनबाड़ियों को और एडवांस किया जाएगा।
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए Cervavac वैक्सीन बनेगी, HPV के 4 स्ट्रेन्स- 16, 18, 6 और 11 से सुरक्षा प्रदान करती है। वहीं, फिलहाल मार्केट में जो सर्वाइकल की वैक्सीन उपलब्ध है, उनकी कीमत 2,500-3,300 रुपये प्रति डोज है।
ये भी पढ़ें- पेट के कैंसर के 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
सर्वाइकल कैंसर क्या है ?
सर्वाइकल कैंसर तब होता है जब सेल्स गर्भाशय ग्रीवा (cervix of uterus) में असामान्य रूप से विकसित होती हैं, जो निचले यूटेरस का हिस्सा होता है। कम उम्र में कई सेक्शुअल रिलेशन होने पर या सेक्शुअल एक्टिव होने से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की ग्रोथ की संभावना बढ़ती है।
Cervical Cancer के बारे में डॉ. सतिंदर कौर की ये Video देखें-
सर्वाइकल कैंसर कैसे होता है?
सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले ह्यूमन पैपीलोमावायरस (Human Papillomavirus Infection) के कारण होता है। ये एक कॉमन वायरस है, जो एक से दूसरे में फिजिकल रिलेशन के दौरान जा सकता है। हालांकि, ह्यूमन पैपीलोमावायरस में किसी भी तरह के लक्षण दिखते नहीं हैं, इसलिए कोई भी कब संक्रमित हो जाए, इसका पता भी नहीं चलता है।
सर्वाइकल कैंसर 3 प्रकार के हैं
स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (Squamous Cell Skin Cancer)
80% सर्वाइकल कैंसर के मामले स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (Squamous Cell Carcinoma) के कारण होते हैं, जो गर्भाशय ग्रीवा के निचले भाग में की सेल्स में होता है।
एडेनोकार्सिनोमा (Adenocarcinoma)
जब कैंसर के ट्यूमर ग्रीवा के अपर पार्ट में ग्लैंड्स की सेल्स में विकसित होते हैं, तब इसे एडेनोकार्सिनोमा बोलते हैं।
मेटास्टेटिक सर्वाइकल कैंसर (Metastatic Cervical Cancer)
जब सर्वाइकल कैंसर ग्रीवा के अलावा शरीर के कई भागों में फैल जाता है, तो इसे मेटास्टेटिक सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
23 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines