हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोजाना सुबह खाली पेट पिएं 1 चम्मच ये तेल, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे!

Castor Oil Benefits: सेहतमंद रहने के लिए हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर हम सुबह के समय खाली पेट 1 चम्मच इस तेल को पी लेते हैं, तो शरीर को कई लाभ होंगे। आइए जानते हैं इस तेल के बारे में।

विज्ञापन
Castor Oil Benefits

Castor Oil Benefits: कैस्टर ऑयल जिसे अरंडी का तेल भी कहा जाता है, एक नेचुरल औषधीय तेल माना जाता है। इस तेल का सेवन करने से शरीर की कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अरंडी के तेल को सालों से आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। अगर इस तेल को सुबह के समय खाली पेट पिया जाए, तो शरीर को कई प्रकार से लाभ मिल सकते हैं। डाइजेशन को सही रखने के लिए इस तेल को पीने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अरंडी के तेल को लेकर कई रिसर्च हुई हैं, जो बताती हैं कि यह तेल हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। इस तेल की थोड़ी मात्रा भी पूरे शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करती है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार भी यह तेल हमारी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद है। इस तेल का नियमित सेवन जरूर किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं एसिडिटी की समस्या? 

विज्ञापन

Castor ऑयल के फायदे

1. डाइजेशन सुधारें- ब्रीटिश फाइंड्स नामक यूट्यूब पेज पर पोस्ट एक वीडियो में अरंडी का तेल पीना काफी फायदेमंद बताया गया है। उन्होंने बताया की अरंडी का तेल ब्लोटिंग, कॉन्स्टिपेशन से लेकर गट हेल्थ को भी सुधारता है।

2. स्किन के लिए लाभकारी- कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किनहेल्थ को बढ़ावा देती हैं। खाली पेट इसे पीने से त्वचा की सभी समस्याएं जैसे कि पिंपल्स, रैशेज और ड्राइनेस दूर होती हैं।

विज्ञापन

3. बालों के लिए फायदेमंद- अरंडी का तेल हमारे बालों की सेहत को भी बढ़ावा देता है। यह बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना खाली पेट इस तेल को पीने से हेयरफॉल की समस्या भी इससे दूर होती है।

4. सूजनरोधी गुण- अरंडी का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरा हुआ है, जिस कारण यह तेल शरीर में कहीं भी दर्द और सूजन की समस्या में आपको राहत दिलाने का काम करता है। इस तेल को खाली पेट लेने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

विज्ञापन

5. जोड़ों के दर्द से राहत- यह तेल मांसपेशियों और जोड़ों में हो रहे दर्द को कम करने में मदद करता है। इसका तेल को पीने से बोन डेंसिटी बढ़ती है, जिससे हड्डियों में अकड़न की समस्या नहीं होती है।

कुछ सावधानियां

  1. इस तेल को सीमित मात्रा में लेना ही फायदेमंद है क्योंकि इसका ज्यादा सेवन दस्त और मतली की समस्या को पैदा कर सकता है।
  2. गर्भवती महिलाओं को भी बिना डॉक्टरी सलाह के यह तेल नहीं पीना चाहिए।
  3. यदि कोई किसी बीमारी से जूझ रहा है, तो वे भी अपनी मर्जी से इस तेल का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों जरूरी है डिनर?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola