Cashew Benefits: काजू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। काजू खाने से कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना काजू खाने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर में आयरन, कैल्शियम, जिंक और मिनरल्स की कमी न हो सके। काजू शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। आइए जानते हैं सर्दियों में काजू का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होंगे।
विंटर सीजन में रोजाना काजू खाने के फायदे
1. हेल्दी फैट्स
सर्दियों में शरीर को गर्मी की आवश्यकता होती है, और काजू एक अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद गुड और हेल्दी फैट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं। आप सर्दियों में काजू को स्नैक्स की तरह खा सकते हैं। गुड फैट्स के सेवन से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!
2. हड्डियों को मजबूत करें
काजू में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बोन डेंसिटी को बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिन लोगों को हड्डियों में दर्द रहता है, उन्हें विंटर सीजन में काजू खाना चाहिए।
photo credit-meta ai
3. हार्ट हेल्थ
काजू में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो हेल्दी फैट्स है। यह हमारे दिल को स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करते हैं। यह बीपी को भी नियंत्रित रखते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है।
4. स्किन के लिए फायदेमंद
काजू एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन-ई और जिंक का सोर्स होते हैं, जो स्किन को नमी प्रदान करते हैं और उसे हेल्दी रखते हैं। सर्दियों में स्किन ड्राई होने की समस्या अधिक रहती है, जिससे राहत पाने के लिए काजू का सेवन करना फायदेमंद है।
5. इम्यूनिटी
काजू खाने से इम्यूनिटी को भी मजबूती मिलती है। सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बचने के लिए काजू खाने की सलाह दी जाती है। काजू रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसे सुबह के समय खाने से फायदा होगा।
कैसे खाएं काजू?
- काजू को आप स्नैक्स की तरह खा सकते हैं।
- काजू को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
- इवनिंग स्नैक्स के तौर पर भी काजू खाना सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
13 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
15 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
19 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
19 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
22 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
23 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines