Cardiac Arrest And Heart Attack Differences: भागदौड़ भरी जिदंगी में हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल और व्यस्तता के कारण इन दिनों हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ये दोनों ही कहीं भी, कभी भी और किसी भी उम्र के लोग इसके शिकार बनते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले की ही बात है, जब हैदराबाद की एक शादी समारोह में नाचते हुए युवक का हार्ट फेल हो गया और उसकी मौत हो गई। जिसे सभी हार्टअटैक समझ रहे थे, वो कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट में काफी अंतर होता है। आइए जान लेते हैं दोनों में से कौन सबसे ज्यादा घातक है।
कार्डिएक और हार्ट अटैक में अंतर
- जब हार्ट में ब्लड नहीं पहुंच पाता तब हार्ट अटैक होता है लेकिन कार्डिएक में अचानक ही दिल काम करना बंद कर देता है।
- आर्टिरीज में खून का बहाव रुकता है, तो ऑक्सीजन की कमी से दिल का कुछ हिस्सा डेड होने लगता है। वहीं, कार्डिएक में हार्ट बीट अचानक ही बंद हो जाती है।
ये भी पढ़ें- सीने में जलन या दर्द हर बार नहीं है गैस की समस्या, हो सकती है ये गंभीर बीमारी भी!
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण
- कार्डिएक अरेस्ट में लक्षण नहीं दिखते हैं, ये अचानक से होता है।
- मरीज जब गिरता है तो कार्डिएक अरेस्ट होने के कारण ही गिरता है।
- अगर रोगी गिर जाएं, कोई उसकी पीठ और कंधों को थपथपाता है तो भी कोई रिएक्शन नहीं होता है।
- दिल की धड़कन अचानक से तेज हो जाएं तो मरीज नॉर्मल सांस नहीं ले पाता है।
- पल्स और ब्लड प्रेशर रूक जाता है।
- इस कंडीशन में ब्रेन और बाकी हिस्सों में खून नहीं पहुंच पाता है।
ये भी पढ़ें- 6 तरह की होती हैं दिल की बीमारी और पहचानें इनके नाम
कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट अटैक में कौन सबसे ज्यादा घातक
हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट में सबसे ज्यादा खतरा कार्डिएक अरेस्ट का होता है। क्योंकि इसमें किसी भी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। जबकि हार्ट अटैक में 48 घंटे से लेकर 24 घंटे पहले ही संकेत मिल जाते हैं। हार्ट अटैक में मरीज अपनी जान बचा सकता है। लेकिन कार्डिएक में कोई मौका नहीं मिल पाता है।
कार्डिएक अरेस्ट से बचाव
- रोजाना फिजिकल एक्टिविटीज करनी चाहिए
- वजन को न बढ़ने दें
- कार्डियो एक्सरसाज करें, जैसे- साइकिलिंग, जॉगिंग, बैडमिंटन खेलें
- जंक फूड से दूर रहें
- अंकुरित अनाज डाइट में शामिल करें
- हाई फाइबर सब्जियां, प्रोटीन को भी शामिल करें
- ओवर ईटिंग से बचें
- देर तक भूखें भी नहीं रहना चाहिए
- टाइम से सोना और सुबह जल्दी उठना चाहिए
- स्ट्रेस और अकेलेपन से बचें, हमेशा फैमली के साथ टाइम बिताएं
- 30 उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच करवाएं
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines