Cancer Causes: चाय की थैलियों से लेकर सेकंड-हैंड फर्नीचर तक बन सकते हैं कैंसर का कारण, ऐसे रहें सेफ

Cancer Causes: घर में यूज की जाने वाली कुछ चीजों से भी कैंसर हो सकता है। जी हां, कैंसर की बीमारी एक घातक रोग है। हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं कि हम कैसे इन चीजों को घर में रखने से बच सकते हैं।

photo credit-FREEPIK - 2025-03-09T072846.955

Cancer Causes: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो कई कारणों से हो सकती है। घर में रखी कुछ चीजें भी कैंसर का कारण हो सकती हैं। भारत में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है, यहां हर घर में चाय बनती है लेकिन क्या आप जानते हैं चाय से कैसे कैंसर हो सकता है? सिर्फ चाय नहीं, हमारे घरों में मौजूद कई और चीजों से भी कैंसर हो सकता है। इनमें फर्नीचर, चाय की छलनी और प्लास्टिक बोतल वाला पानी शामिल है। डॉक्टर रॉबिन मेसनेज ने बताया कि कैसे इन चीजों की गंध से भी आपको कैंसर हो सकता है। इन चीजों के नकारात्मक प्रभाव सेहत पर बुरी तरह से पड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर रॉबिन मेसनेज किंग्स कॉलेज लंदन में मेडिसिन और मोलेक्यूलर जेनेटिक्स में पिछले 10 सालों से काम कर रहे हैं, बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर से लेकर आंतों के कैंसर का रिस्क हमारी घरेलू चीजों से भी बढ़ जाता है। माइक्रोप्लास्टिक के कण हवा, पानी और धूल में मौजूद हैं। रिसर्च बताती हैं कि कैसे इंसानों के शरीर का हर अंग इन चीजों का इनडायरेक्ट तरीकों से इनटेक कर रहा है।

विज्ञापन

किन चीजों से रिस्क?

1. टी बैग्स और चाय की छलनी- टी बैग्स को हम गर्म पानी में डालते हैं, उस दौरान उनमें से माइक्रोप्लास्टिक के छोटे कण लाखों की संख्या में निकलते हैं। ये बैग्स पॉलिप्रोपिलीन और नायलॉन के बने होते हैं। वहीं, चाय की छलनी भी खराब क्वालिटी वाले प्लास्टिक से बनती है। इनमें से चाय छानने पर हानिकारक कण री
रिलीज होते हैं।

विज्ञापन

2. रसोई की चीजें- हमारे किचन में मौजूद लकड़ी, कांच और प्लास्टिक की चीजों का भी कैंसर से नाता है। खराब क्वालिटी वाले प्लास्टिक आइटम्स और ऐसे प्रोडक्ट्स जिनमें खरोंचे पड़ती हों, सभी कैंसर का कारण होती है। खासतौर पर पुरानी चीजों का इस्तेमाल करना।

3. प्लास्टिक की बोतलें- हमारे घरों में बोतलबंद पानी या फिर पानी रखने के लिए प्लास्टिक की बोतलें यूज की जाती हैं, जो कि हानिकारक होती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि बोतल का पानी गिलास में निकाल कर पी सकते हैं, तो जान लीजिए ऐसा करने का कोई फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन

Cancer Causes

4. फर्नीचर- घर में नया फर्नीचर लाते समय उनमें से हानिकारक और पैकेजिंग वाले प्लास्टिक की गंध निकलती है। इस गंध से कैंसर हो सकता है। इन फर्नीचर्स को फायर प्रोटेक्टेड बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, वे कैंसरकारी होती हैं।

विज्ञापन

क्या करें?

  • पानी स्टोर करने के लिए अच्छी क्वालिटी के कांच की बोतल का इस्तेमाल करें।
  • चाय सही बर्तन में पकाएं और टी बैग्स का प्रयोग कम से कम करें। आप चाय इन्फ्यूजर (Tea Infuser) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पैकेज्ड फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें।
  • प्लास्टिक के बर्तनों, कंटेनरों और स्पैचुला की जगह लकड़ी, मिट्टी या स्टील भी यूज कर सकते हैं।
  • घर पर नए फर्नीचर की जगह पुराना लाएं, उदाहरण के लिए साल 1988 से पहले की लकड़ी से बना सामान।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ