हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cancer Causes: प्रोस्टेट कैंसर से बचने को अपनाएं ये 6 टिप्स, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Cancer Causes: कैंसर कई प्रकार के होते हैं। प्रोस्टेट पुरुषों में होने वाला आम कैंसर होता है। आइए जानते हैं रिपोर्ट में कैंसर से बचने के कुछ आसान उपायों के बारे में।

विज्ञापन

Cancer Causes: कैंसर नामक बीमारी के बारे में सुनते ही लोगों में डर का माहौल पैदा हो जाता है क्योंकि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। कैंसर के कई प्रकार के होते हैं, जैसे लंग कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर ब्लड कैंसर आदि, जिनमें से एक प्रोस्टेट और मुत्राशय कैंसर भी है। यह आमतौर पर पुरुषों में पाया जाने वाला कैंसर है। यह बीमारी पहले बुजुर्गों में पाई जाती थी, मगर आजकल के समय में बिगड़ते खानपान के चलते यह बीमारी युवाओं में भी दिखने लगी है। यह कैंसर 50 साल से कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रहा है। कैंसर खतरनाक रोगों में से एक रोग है। इसलिए पुरुषों को इस कैंसर के रिस्क से बचना चाहिए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर, डॉ. मोहित अग्रवाल बताते हैं कि पुरुषों में यह कैंसर बहुत आम हो गया है। कैंसर से बचने के लिए हमें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अच्छा भोजन, योग और हाइड्रेशन के साथ कुछ आदतों का पालन कर आप रोगों से दूर रह सकते हैं।

सुरक्षित वातावरण में रहें

कैंसर से बचाव के लिए हमें स्वच्छ वातावरण में रहना चाहिए। साफ पानी और भोजन खाना चाहिए। आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना चाहिए। अगर आपकी बॉडी को साफ हवा और शुद्ध वातावरण मिलेगा तो बीमारियों का जोखिम कम बनेगा।

विज्ञापन

स्मोकिंग से परहेज

कैंसर की एक बड़ी वजह धूम्रपान भी होता है। दरअसल, सिगरेट में ऐसे रसायन होते हैं, जो कैंसर कारी माने जाते हैं। ये हमारे अंगों को डैमेज करते हैं।

हेल्दी डाइट

कैंसर से बचने के लिए सबसे ज्यादा मददगार पौष्टिक भोजन का सेवन होता है। अगर हेल्दी खाना खाएंगे तो, इम्यूनिटी मजबूत मजबूत होगी और बीमारियां नहीं होंगी। अपनी डाइट में हमें हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहिए, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है।

विज्ञापन

हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं

सभी लोगों को यह सलाह दी जाती है कि वे साल में 2-3 बार बिना बीमारी के भी अपनी सामान्य जांचें करवाते रहे। अगर कोई गंभीर बीमारी आपके शरीर में जगह बना रही है, तो जांच करवाने से आपको समय से इनके बारे में पता चल जाएगा और आप जल्द ही उस बीमारी का इलाज करवा सकेंगे। 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए प्रोस्टेट परीक्षण और यूरिन टेस्ट जैसी नियमित जांचें जरूर करवानी चाहिए।

उचित मात्रा में पानी पिएं

हमारे शरीर के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी होता है। अच्छी मात्रा में पानी पीने से हमारा शरीर टॉक्सिन्स को रिलीज करवाने में मदद करता है।

विज्ञापन

नियमित व्यायाम करें

योग व व्यायाम करने से हमारा शरीर हेल्दी और फिट रहता है। योग करने से मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। हालांकि, ये आपको कैंसर होने पर मदद नहीं करेंगे, मगर कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है।

प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण

  • पेशाब में कठिनाई होना।
  • पेशाब बार-बार आना।
  • पेशाब धीरे-धीरे निकलना।
  • पेशाब में खून दिखना।
  • पीठ, कुल्हों में दर्द होना।

ये भी पढ़ें-क्या है कोलेरा डिजीज? ओडिशा में फैली, 11 लोगों की अब तक मौत के बाद 30 जिलों में अलर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola