हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पॉल्यूशन में नशे का तड़का…Delhites को दे रहा प्रोस्टेट कैंसर, बचाव के लिए जरूरी ये कदम

Cancer Causes: क्या आप जानते हैं दिल्ली में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मगर उससे भी ज्यादा चौंकाने वाल बात ये हैं कि कैंसर पुरुषों को ज्यादा हो रहा है। इनमें मुंह, प्रोस्टेट और फेफड़ों का कैंसर शामिल है।

विज्ञापन

Cancer Causes: कैंसर एक गंभीर बीमारी होती है। इसका इलाज मुमकिन है लेकिन फिर भी हर साल के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका कारण लाइफस्टाइल को माना जाता है। भारत में भी इसके रोगियों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जामा नेटवर्क की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि दिल्ली में पुरुषों को महिलाओं का तुलना में कैंसर ज्यादा हो रहा है। ये एक गंभीर बात है। इससे आबादी पर असर पड़ सकता है। मर्दों को फेफड़ों और मुंह का कैंसर हो रहा है। चलिए जानते हैं इसका कारण और बचाव क्या है?

रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

JAMA नेटवर्क की रिपोर्ट की माने तो भारत में साल 2024 में कुल कैंसर के मरीज 708,223 थे। कैंसर से 206,457 मौते हुई थी। पुरुषों में कैंसर का आकड़ा साल 2015-2019 के बीच पाया गया है। India.Today की रिपोर्ट की माने तो भारत में पुरुषों को कैंसर लाइफस्टाइल की वजह से ही हो रहा है। इनमें महिलाओं की तुलना में 11% जोखिम भी ज्यादा होता है।

ये भी पढ़ें-आंखों का पीला होना पीलिया ही नहीं इस कैंसर का भी है संकेत, एक्सपर्ट से जानें शुरुआती संकेत और उपाय

विज्ञापन

कौन से कैंसर का जोखिम ज्यादा?

रिपोर्ट में पाया गया है कि पुरुषों को जो कैंसर हो रहे हैं, वे तीन प्रकार के हैं- फेफड़ों, मुंह और प्रोस्टेट कैंसर। महिलाओं को जो कैंसर हो रहे हैं-वे ब्रेस्ट, यूट्रस और अंडाश्य का कैंसर है। दरअसल, मेट्रो सिटीज में ज्यादा कैंसर होने लगा है। इसलिए, दिल्ली में कैंसर रेट की जांच की गई जिसमें पता लगा कि यहां हर 1 लाख लोगों में 146 लोगों को कैंसर होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पुरुषों में कैंसर होने की वजहें दिल्ली का वातावरण है।

कैंसर के कारण क्या है?

दिल्ली में कैंसर के मामलों के कई कारण है जिनमें से ये शामिल हैं-

विज्ञापन

पॉल्यूशन- दिल्ली में खराब हवा के चलते एयर क्वालिटी इंडैक्स हर साल खराब हो रही है। खराब हवा से पुरुषों को कोलोरेक्टल और फेफड़ों का कैंसर हो रहा है।

लाइफस्टाइल- सही लाइफस्टाइल न होने की वजह से भी दिल्ली के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

तंबाकू और शराब- दिल्ली के पुरुषों में शराब, सिगरेट, गुटखा और तंबाकू का सेवन भी अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा होता है। इससे ओरल कैंसर का रिस्क बढ़ता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के अन्य कई राज्यों में भी ओरल कैंसर के मामले ज्यादा पाए गए हैं जिनमें अहमदाबाद, असम और केरल शामिल है।

विज्ञापन

कैंसर के शुरुआती संकेत

मुंह के कैंसर के संकेत- क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंह या जीभ में सफेद और लाल चकत्ते पड़ना, होंठ, जीभ या मसूड़ों पर बार-बार छाले होना, मुंह या गले में दर्द रहना और दांत ढीले होना।

प्रोस्टेट कैंसर- बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते समय रुकावट, पेशाब में खून आना, कमर और कुल्हों में दर्द होना।

विज्ञापन

फेफड़ों के कैंसर के संकेत- लगातार खांसी होना, खांसी में खून आना, सांस लेने में परेशानी होना, सीने में दर्द होना, भारी आवाज या बदलाव महसूस करना, वजन कम होना।

कैसे होगा कैंसर से बचाव?

  • तंबाकू और शराब का सेवन कम से करना चाहिए।
  • लाइफस्टाइल में सुधार जरूर करें।
  • समय-समय पर जांच जरूर करवाएं, खासतौर पर वह जिनके घर में पहले से कैंसर का मरीज हो।
  • खान-पान सही रखें।

ये भी पढ़ें-गॉलब्लैडर में अटैक से पहले दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक्सपर्ट से जानिए इग्नोर करना कितना खतरनाक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola