Cancer Cause: आज विश्व कैंसर दिवस है। इस मौके पर हम आपको एक नई रिसर्च के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पाया गया है कि स्मोकिंग किए बिना भी लोगों में फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस रिसर्च के बारे में लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन जर्नल में छपी एक रिपोर्ट बताती है कि कैंसर अनुसंधान के लिए IARC के 4 प्रकारों की जांच हुई है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, इसमें पाया गया है कि फेफड़ों के कैंसर के मामले स्मोकिंग न करने वाले लोगों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
क्या कहती है रिसर्च?
लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, सिगरेट न पीने से लंग कैंसर के मामले तेजी से इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि वायु प्रदूषण भी फेफड़ों के कैंसर का एक सबसे अहम कारण है। इसे सब टाइप लंग कैंसर कहा गया है, जिसकी रिसर्च साल 2022 में की गई थी। इस रिसर्च में 50 से 70 पर्सेंट लोग ऐसे थे जो धूम्रपान नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
क्या है एडेनोकार्सिनोमा?
एडेनोकार्सिनोमा लंग कैंसर का एक टाइप है, जिसमें ऐसे ग्लैंड्स बनते हैं जो शरीर में बलगम बनाते हैं। इस तरह के कैंसर का रिस्क महिलाओं में ज्यादा होता है। इस कैंसर का संबंध धूम्रपान से नहीं होता है। इस लंग कैंसर का कारण वायु प्रदूषण है। प्रदूषित हवा, विशेष रूप से छोटे कण, जैसे PM2.5 और अन्य हानिकारक गैसों की उपस्थिति लंग कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकती है। स्मोकिंग न करने वाले लोग भी इस प्रदूषण के संपर्क में आकर इससे प्रभावित हो सकते हैं।
photo credit-meta ai
कैसे करें बचाव?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंग कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए लोगों को वायु प्रदूषण, हानिकारक रसायनों और कार्सिनोजेन्स से बचने की जरूरत है। इसके अलावा, नियमित रूप से मेडिकल चेकअप और सही आहार का पालन करना भी लंग कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines