Cancer Cause: सूरज की रोशनी शरीर में एनर्जी और विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। वहीं, ज्यादा धूप में रहने से स्किन कैंसर होने का खतरा होता है, जिसके कारण कई लोग सावधानी बरतते हैं, लेकिन सूरज से पूरी तरह से बचने से हेल्थ पर भी गंभीर असर पड़ सकता है, जिसमें कुछ कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। वडोदरा के भाईलाल अमीन जनरल अस्पताल में कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नीरज भट्ट ने बताया कि कई बार धुप में न रहने से कुछ कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डॉ. नीरज भट्ट के अनुसार, शरीर को सूरज की रोशनी न मिलने से ब्रेस्ट कैंसर प्रोस्टेट कैंसर, कोलन कैंसर और अन्य कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। विटामिन डी जीन एक्सप्रेशन, सेल डिफ्रेंटिएशन और एपोप्टोसिस को प्रभावित करता है, जो कैंसर सेल्स को रोकने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन डी का लेवल हाई होने से कोलोरेक्टल कैंसर कम होता है, क्योंकि विटामिन डी की सेल ग्रोथ को कंट्रोल करने और सूजन को कम करने में मदद करता है। विटामिन डी का लेवल कम होने से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी ब्रैस्ट टिश्यू कोशिकाओं को प्रभावित करता है, जिससे गंभीर बदलाव होने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, विटामिन डी की कमी प्रोस्टेट और डिम्बग्रंथि के कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकती है।
मजबूत इम्यून सिस्टम
डॉ. नीरज भट्ट ने बताया कि कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना भी जरूरी होता है। सूरज की रोशनी टी-कोशिका एक्टिविटी को कंट्रोल करके और सूजन को कम करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। वहीं अगर आप ज्यादा धूप में रहते हैं, तो स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए ये ध्यान रखें कि मध्यम धूप में रहें। साथ ही सप्ताह में 3 से 4 दिन 15 से 30 मिनट धूप में बिताने से विटामिन डी का लेवल सही रहता है।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
6 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
11 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
13 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
14 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines