CT स्कैन से कैंसर का खतरा! अमेरिकन स्टडी मे चौंकाने वाला खुलासा, इन्हें ज्यादा रिस्क

सीटी स्कैन बीमारियों का उपचार करने वाले ट्रीटमेंट का एक जरूरी प्रोसेस होता है। मेडिकल वर्ल्ड में यह सबसे आम प्रक्रिया है, जो कई बीमारियों के बारे में पता लगाने में मदद करती है। मगर क्या आप जानते हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी सीटी स्कैन से हो सकती है? जी हां, एक नई स्टडी के इस दावे ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में सबकुछ।

Ct Scan

मेडिकल वर्ल्ड में ब्लड टेस्ट, इंसुलिन टेस्ट और सीटी स्कैन कॉमन हेल्थ रिलेटेड प्रोसेस हैं, जो हमें बीमारियों के बारे में बताने में मदद करते हैं। CT स्कैन तो लगभग हर किसी मरीज का एक बार होता ही होता है। यह अंदरुनी चोटों से लेकर दिल की बीमारियों आदि के बारे में खुलासा करते हैं। इन सबकी मदद से इलाज करने में काफी मदद मिलती है। मगर क्या होगा अगर हम आपको बताएं कि यह प्रोसेस भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है? जी हां, सीटी स्कैन से कैंसर होने की पुष्टि की गई है। हाल ही में एक स्टडी में इस बात का दावा किया गया है कि सीटी स्कैन की किरणों से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे कैंसर हो सकता है। चलिए जानते हैं रिसर्च के बारे में सबकुछ।

क्या कहती हैं स्टडी?

इस स्टडी को मेडिकल जर्नल जामा इंटरनल मेडिसिन में छापा गया है, जिसमें बताया गया है कि रिसर्च अमेरिका और ब्रिटेन में हुई थी। अध्ययन के अनुसार, इन देशों में हर साल कैंसर के 5% मामले सीटी स्कैन से निकलने वाली हानिकारक किरणों से होते हैं। यह चिंताजनक है क्योंकि सीटी स्कैन कॉमन प्रोसेस हैं, जो पूरी दुनिया में कई लाखों लोगों द्वारा रोजाना करवाए जाते हैं। रिपोर्ट में इस बात का दावा भी किया गया है कि सीटी स्कैन से कैंसर बच्चों में ज्यादा हो सकता है।

CT Scan कितना आम?

रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि सीटी स्कैन अमेरिका और ब्रिटेन में सबसे ज्यादा होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में दुनिया के अंदर अमूमन 6 करोड़ 15 लाख से ज्यादा रोगियों के सीटी स्कैन हुए थे। इस आंकड़े में 4.2% बच्चे शामिल थे। वहीं, 53% महिलाओं तथा 47% पुरुषों के सीटी स्कैन हुए थे। कैंसर का जोखिम इनमें से लगभग 1 लाख 3 हजार लोगों को है, जो उनके जीवन काल में भविष्य में कभी भी दस्तक दे सकता है। इस आंकड़े में 10,000 से ज्यादा बच्चों के शामिल होने का अनुमान भी लगाया गया है।

बच्चों को ज्यादा रिस्क!

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर कोई बच्चा, जिसकी आयु 1 से 4 साल के बीच हैं, अगर वह 4 बार से अधिक सीटी स्कैन करवा रहा है, तो उन्हें कैंसर का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। बच्चों को ल्यूकेमिया, ब्रेन ट्यूमर से लेकर लिम्फोमा कैंसर का जोखिम रहता है। 1 साल और उससे कम वाले बच्चे जल्दी पीड़ित हो सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन और अमेरिका की तुलना करें, तो अमेरिका के लोग सबसे ज्यादा सीटी स्कैन करवाते हैं।

एक्सपर्ट क्या बोले?

अध्ययन की लेखिका मालिनी महेंद्र, जो कि यूसीएसएफ में पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर की सहायक प्रोफेसर हैं, ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा, सीटी स्कैन से जुड़े जोखिमों के बारे में बहुत कम रोगियों और उनके परिवारों को सलाह दी जाती है। हमें उम्मीद है कि हमारे अध्ययन के नतीजे डॉक्टरों को इन कैंसर जोखिमों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेंगे, जिससे सीटी स्कैन के लाभों और जोखिमों का मूल्यांकन करते समय अधिक जानकारी मिल सकेगी।

वयस्कों को कितना रिस्क?

शोधकर्ताओं की मानें तो बच्चों को ब्रेन का कैंसर और वयस्कों में पेट और पेल्विस के कैंसर का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। इसका प्रमुख कारण सीटी स्कैन है। UCSF के शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि कुछ ऐसे मामले हैं जहां सीटी स्कैन या तो कम तीव्रता से किया जाना चाहिए या पूरी तरह से टाला जाना चाहिए।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ