Nails Sign Of Diseases: शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो त्वचा, बाल और नाखून इस कमी के संकेत देने लगता है. ऐसे में ब्लड टेस्ट करवाने से पहले ही आप जान सकते हैं कि शरीर में किस पोषक तत्व की कमी होने लगी है. अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर करके जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह ने इस बारे में बताया है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि आपके नाखूनों से भी बीमारी के संकेत मिल सकते हैं. खासतौर पर अगर नाखूनों पर ये 5 लक्षण (Signs On Nails) नजर आते हैं तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में पोषक तत्वों की भयंकर कमी हो गई है. ऐसे में इन लक्षणों को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.
नाखूनों पर दिखते हैं पोषक तत्वों की कमी के ये 5 लक्षण
नाखूनों पर छोटे सफेद दाग
नाखूनों पर नजर आने वाले छोटे सफेद दाग (White Spots) जिंक की कमी का लक्षण होते हैं. इसे ल्यूकोनेकिया बोलते हैं.
चम्मच के आकार के नाखून
नाखून अगर चम्मच के आकार के होने लगे हैं तो इसका मतलब है कि शरीर में आयरन की कमी होने लगी है.
नाखून जल्दी से टूट जाना
अगर नाखून आसानी से टूट जाते हैं यानी ब्रिटल हो गए हैं तो इसका मतलब है कि शरीर में बायोटिन और प्रोटीन की कमी है.
नाखूनों पर खड़ी लकीरें
अगर नाखूनों पर लंबी या खड़ी लकीरें दिखें तो यह विटामिन बी12 की कमी का लक्षण होता है. इसके अलावा, यह संकेत डिहाइड्रेशन या जल्दी बूढ़े होने की तरफ भी इशारा करते हैं.
नाखूनों पर 2 सफेद लकीरें
अगर नाखूनों पर 2 सफेद पैलेरल यानी समानांतर धारियां नजर आ रही हैं तो यह शरीर में प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है.
इन लक्षणों को भी ना करें नजरअंदाज
- नाखून अगर पीले रंग के नजर आने लगे हैं तो यह किसी इंफेक्शन या फिर शरीर में विटामिन ई की कमी का संकेत हो सकता है.
- नाखूनों का पीलापन थायराइड और पीलिया या लिवर की बीमारी (Liver Disease) का लक्षण भी होता है.
- नाखूनों पर बार-बार फंगल इंफेक्शन होता है तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है.
- अगर नाखूनों पर गड्ढे पड़ने लगे हैं या छेद नजर आ रहे हैं तो यह ओटोइम्यून बीमारियों, सोराइसिस या एलोपेसिया एरिटा का संकेत हो सकता है.
- नाखूनों पर लाल लकीरें दिखने का मतलब दिल के वाल्व में संक्रमण हो सकता है.
यह भी पढ़ें – गर्भ में ही बीमारियों का पता लगाती है यह तकनीक, इस तरह कोख में रहते हुए ही मिल जाएगी बच्चे की पहली हेल्थ रिपोर्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
12 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
15 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines