New Year Hangover: नए साल के मौके पर पार्टी करते हुए अक्सर ही लोग एल्कोहल का सेवन कर लेते हैं. इससे रात के समय पार्टी का आनंद तो भरपूर आता है लेकिन अगले दिन हैंगोवर भी खूब होता है. इस हैंगोवर से सिर में दर्द (Headache) होने लगता है, ऐसा लगता है पूरा शरीर टूट रहा है, मुंह में सूखापन, सिर दर्द और उल्टी आने जैसा महसूस होने लगता है. ऐसे में अगर आप भी हैंगोवर से परेशान हो जाएं तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए और किस तरह हैंगोवर से बचा जा सकता है जानिए यहां. इन घरेलू नुस्खों और ट्रिक्स से आप हैंगोवर से तेजी से निकल जाएंगे.
यह भी पढ़ें- क्या खाने से स्ट्रेस कम होता है? यहां जानिए बहुत टेंशन हो तो क्या करना चाहिए
हैंगोवर दूर करने के घरेलू उपाय
नींबू पानी – हैंगोवर पर नींबू पानी सबसे अच्छा असर दिखाता है. ठंडे नींबू पानी के बजाय एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस निचोड़कर पिएं. इससे शरीर में जमे टॉक्सिंस निकलते हैं और हैंगोवर उतरता है.
अदरक का पानी – एक गिलास पानी में छोटा सा अदरक का टुकड़ा डालें और उसे पकाने के बाद इस पानी को छानकर पिएं. इससे हैंगोवर उतरने में हेल्प मिलेगी.
खाएं केला – शरीर में एल्कोहल की वजह से पौटेशियम की कमी हो जाती है. ऐसे में केला खाने पर फायदा मिलता है.
नारियल पानी – हैंगोवर दूर करने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है. इसके लिए पानी पीते रहें. बॉडी के खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स उसे लौटाने के लिए नारियल पानी पिएं.
हैंगोवर क्यों हो जाता है
- शरीर में एकदम से डिहाइड्रेशन हो जाता है जिसकी वजह से हैंगोवर होता है. इससे शरीर में फ्लुइ़ड नहीं रहता, प्यास लगती है और सिर में दर्द बैठ जाता है.
- लिवर एल्कोहल को टॉक्सिक संबस्टेंस में बदल देता है जिससे इंफ्लेमेशन बढ़ती है और बीमार महसूस होता है.
- पेट में इरिटेशन हो जाती है जिससे एसिड बढ़ता है, जी मितलाने लगता है, दर्द होता है या उल्टी आने लगती है.
- एल्कोहल पीने के बाद ब्लड शुगर लेवल्स गिर जाते हैं. इससे शरीर में कमजोरी छाने लगती है, थकान होती और मूड चेंजेस होने लगते हैं.
- नींद में रुकावट आती है और पूअर स्लीप क्वालिटी से हैंगोवर बढ़ता है.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि विटामिन डी की कमी है? शरीर में ऐसे दिखते हैं Vitamin D Deficiency के संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
2 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
5 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
7 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines