हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Garlic in Winter: सर्दी-जुखाम से हैं परेशान, इस तरह करिए लहसुन का इस्तेमाल, वजन भी कम होगा

विज्ञापन
Garlic in Winter

Garlic in Winter: सर्दियां अब तेज हो गई है, ठंड के इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या सर्दी जुखाम की होती है, इसके अलावा भी कई मौसमी बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में सर्दी जुखाम की परेशानियों से बचने के लिए इस मौसम में लहसुन एक अच्छा ऑप्शन होता है, ऐसे में हम आपको लहसुन के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप सर्दी जुखाम से निजात पा सकते है।

इस तरह करिए लहसुन का सेवन

लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए आप लहसुन का काढ़ा बनाकर सुबह शाम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि सुबह शाम लहसुन का काढ़ा पीने से सर्दी जुखाम में फायदा मिलता है।

और पढ़िए –Winter Food: सर्दियों में जरूर खाना चाहिए ये चार चीजें, शरीर रहेगा गर्म, नहीं लगेगी ठंड

विज्ञापन

इसके अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी की परेशानी होने पर अगर लहसुन को गर्म करके खाना शुरू कर दें तो यह दवा से भी ज्यादा कारगर साबित होता है। क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है और लोगों को सर्दी से बचाने में भी मदद करता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। लहसुन वजन कम करने में भी सहायक होता है।

सुबह खाना चाहिए लहसुन की कलियां

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप सुबह के वक्त लहसुन का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है। अगर किसी को कच्चा लहसुन खाने में परेशानी हो रही है तो लहसुन को शहद में मिलाकर या आग में भूनकर भी खाया जा सकता है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में लहसुन को सब्जी में मिलाकर या चटनी बनाकर भी खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में लहसुन का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है।

विज्ञापन

पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है लहसुन

लहसुन पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, अगर आप हर दिन सुबह से लहसुन की दो कलियों का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर तो मजबूत होगा ही साथ ही साथ यौन क्षमता बढ़ाने में भी यह मददगार होता है। क्योंकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, आयरन, विटामिन ए, बी, सी, सल्फ्यूरिक एसिड, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, कैल्शियम, आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो पुरुषों के शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, इसलिए लहसुन खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट के साथ-साथ एनर्जी भी बढ़ती है।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola