सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिनों बाद बनाएं शारीरिक संबंध, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Physical Relation And Cesarean Delivery: सिजेरियन डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं का शरीर रिकवरी करने में कितना समय लगाता है और इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखें, जानें एक्सपर्ट की राय..

Physical Relation And C-Section

शारीरिक संबंध और सिजेरियन डिलीवरी Image Credit: Freepik

Physical Relation And Cesarean Delivery: डिलीवरी के बाद महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। डिलीवरी के कितने दिनों बाद रिलेशन बना सकते हैं, क्या-क्या सावधानी रखें। ऐसे ही कई सवाल आपके मन में आते ही होंगे। दरअसल , बिगड़ती डाइट और तनाव का असर महिलाओं की प्रेग्नेंसी पर भी पड़ता है।

विज्ञापन

कई महिलाओं की प्रेग्नेंसी में कुछ न कुछ कॉम्प्लीकेशन आते हैं, जिसके कारण कई डिलीवरी सिजेरियन ही होती हैं। सिजेरियन का मतलब है बड़ा ऑपरेशन करके नवजात को जन्म देना है। अक्सर यह तब होता है जब बच्चे और मां को नॉर्मल डिलीवरी में कुछ खतरा रहता है।

विज्ञापन

ये खतरे हैं, जैसे बच्चे की पोजीशन सही न होना, गर्भ में शिशु का सिर ऊपर और पैर नीचे होना, जब बच्चा बार बार अपनी कंडीशन चेंज कर रहा हो तो सिजेरियन डिलीवरी कराई जाती है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर नॉर्मल होने में काफी समय लेता है। नॉर्मल डिलीवरी में एक महिला एक से डेढ़ महीने में फिजिकली एक्टिव हो जाती है और वहीं सिजेरियन में थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है।

सिजेरियन के बाद फिजिकल रिलेशन

सिजेरियन डिलीवरी के बाद किसी भी महिला के लिए शारीरिक संबंध बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये उनकी हेल्थ को नुकसान करता है। सिजेरियन होने के बाद 7-10 हफ्तों के बाद तक महिला को अपना ध्यान रखना जरूरी होता है। अब सवाल ये उठता है कि सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिनों बाद महिला का शरीर शारीरिक संबंध बनाने के काबिल हो पाता है। आइए जान लेते हैं कब सिजेरियन के बाद महिलाएं फिजिकल रिलेशन बना सकती हैं?

विज्ञापन

सिजेरियन डिलीवरी क्या है?

डॉ. बिनल शाह एमडी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) ने बताया है कि सिजेरियन में बच्चे की डिलीवरी वजाइना से नहीं होती है बल्कि पेट और यूट्रस में चीरा लगाया जाता है। नॉर्मल डिलीवरी में कोई परेशानी होने पर बच्चे को सेफली पैदा करने के लिए सी सेक्शन डिलीवरी करनी पड़ती है।

सिजेरियन के कितने दिनों बाद फिजिकल रिलेशन बना सकते हैं?

दरअसल, सी सेक्शन डिलीवरी में महिला के कई स्टिच लगते हैं उन्हें रिकवर होने में ज्यादा समय लगता है। सिजेरियन डिलीवरी के 6 हफ्तों बाद महिला फिजिकल रिलेशन बना सकती हैं। हर महिला में रिकवरी का समय अलग होता है। अक्सर कुछ महिलाओं में रिकवरी लेट होती है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर करें। डिलीवरी के बाद महिलाओं के यूट्रस का साइज चेंज हो जाता है जिसे नॉर्मल होने में समय लगता है, इसके साथ ही ब्लीडिंग का पैटर्न भी चेंज होता है।

विज्ञापन

सिजेरियन के बाद रिलेशन बनाना कैसे प्रॉब्लम कर सकता है?

सिजेरियन डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाना भयंकर हो सकता है। इस दौरान बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराना होता है जिसके कारण वजाइना में ड्राइनेस ज्यादा ही रहती है। नेचुरल लुब्रिकेंट में कमी होने की वजह से शारीरिक संबंध बनाने में समस्या होती है। सिजेरियन डिलीवरी के 6 हफ्तों बाद फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के सवाल पर एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ